Kolkata Doctor Rape Murder Case : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में नया मोड़ आ गया। सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए एसएचओ अभिजीत मंडल के सपोर्ट में पुलिस महकमा आ गया। कोलकाता पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर ने अभिजीत मंडल की सराहना की और कहा कि उन्होंने पारदर्शी तरीके से मामले की प्रारंभिक जांच की थी।
कोलकाता पुलिस के एडिशनल कमिश्नर वी सोलोमन नेसाकुमार ने एक सीनियर अधिकारी के साथ अभिजीत मंडल के परिवार से भेंट की और उन्हें हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया। इसे लेकर नेसाकुमार ने कहा कि उन्होंने अभिजीत मंडल की पत्नी से बात की और उन्हें बताया कि पुलिस विभाग उनके परिवार के साथ खड़ा है।
यह भी पढ़ें : Kolkata Rape Murder Case में CBI की बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रिंसिपल-SHO गिरफ्तार
अभिजीत मंडल दोषी नहीं : एडिशनल कमिश्नर
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से उनका मानना है कि वे (अभिजीत मंडल) दोषी नहीं हैं। उसने जो भी किया, उसके पीछे उनका इरादा अच्छा था। वे कम से कम समय में घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी पारदर्शी तरीके से मामले की जांच पड़ताल की एवं न्याय के हित में काम किया।
यह भी पढ़ें : हाथ जोड़कर मनाती रहीं ममता बनर्जी, नहीं माने डॉक्टर, किस जिद के चलते नहीं हो पाई मुलाकात?
सीबीआई ने एसएचओ को किया था गिरफ्तार
आपको बता दें कि महिला डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के साथ ताला थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया था। अभिजीत मंडल पर ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में 14 घंटे की देरी से एफआईआर दर्ज करने का आरोप है। करप्शन मामले में संदीप घोष पहले से ही सीबीआई की कस्टडी में हैं।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
4 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
6 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
7 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
9 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
9 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
10 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
10 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines