kolkata Doctor Rape Murder Case : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर मामले को लेकर जूनियर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। पिछले 33 दिनों से हड़ताल पर बैठे डॉक्टर अपनी मांग को लेकर अड़े हुए हैं। ममता बनर्जी के साथ मीटिंग के लिए पहुंचे डॉक्टर सीएम आवास के अंदर नहीं गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर कहा- इस तरह बेइज्जती क्यों कर रहे हैं?
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके आवास पर मिलने गए जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की, लेकिन इसके लिए सीएम तैयार नहीं हुईं। इस दौरान ममता बनर्जी ने आवास के दरवाजे पर खड़े जूनियर डॉक्टरों से बात की। उन्होंने कहा कि आप सभी 2 घंटे से बारिश में खड़े हैं। मैं आप सभी का इंतजार कर रही हूं। सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है, इसलिए हम लाइव स्ट्रीमिंग नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें : इस्तीफा देने को तैयार हैं दीदी? मीटिंंग में नहीं आए डॉक्टर्स तो ममता बनर्जी ने कही ये बड़ी बात
बैठक में शामिल नहीं होना था तो फिर क्यों आए : सीएम
उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि मैं आपको आश्वासन देती हूं कि जो भी रिकॉर्डिंग होगी, वह आपको दे दी जाएगी। मेरी विनती स्वीकार करें और बैठक में शामिल हों। अगर आप लोग बैठक में नहीं आना चाहते हैं तो अंदर जाकर चाय पीएं। अगर बैठक में शामिन नहीं होना था तो फिर आए ही क्यों? इस तरह बेइज्जती क्यों कर रहे हैं? यह पहली बार नहीं है। मैंने पहले भी कहा है कि रिकॉर्डिंग आज नहीं दी जा सकती। आपकी सभी मांगों को मानना संभव नहीं है।
बिना मीटिंग के ही सीएम आवास से वापस चले गए डॉक्टर
सीएम ममता बनर्जी ने सबसे पहले बारिश में भीग रहे डॉक्टरों को सीएम आवास के अंदर आने को कहा, लेकिन वे नहीं गए। बिना मीटिंग किए ही डॉक्टर सीएम आवास से वापस चले गए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जूनियर डॉक्टर अर्नब मुखर्जी ने कहा कि हमने इस बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग करने का अनुरोध किया था। मुख्य सचिव ने कहा कि लाइव स्ट्रीमिंग संभव नहीं है, क्योंकि यह सीएम का आवास है। हमने मुख्य सचिव से कहा कि हम लाइव स्ट्रीमिंग चाहते हैं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
यह भी पढ़ें : Kolkata Rape-Murder Case: CBI ने खोली संदीप घोष की पोल, लगाया ये बड़ा आरोप, देखें Video
लाइव स्ट्रीमिंग के लिए तैयार नहीं हुईं सीएम : जूनियर डॉक्टर
उन्होंने आगे कहा कि हमने यह भी कहा कि कृपया हमारे वीडियोग्राफर को मीटिंग में शामिल होने की इजाजत मिले, ताकि वह बैठक को रिकॉर्ड कर सके। लेकिन सीएम की सुरक्षा वीडियो शूट कर रही थी और उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा कारणों से है। हम लाइव स्ट्रीमिंग चाहते हैं, ताकि इस चर्चा और बैठक की उचित पारदर्शिता बनी रहे और विरोध स्थल पर मौजूद अन्य जूनियर डॉक्टर भी जान सकें कि इस बैठक में क्या हुआ।
संबंधित खबरें
LIVE: तूफानी हवाओं और भारी बारिश के साथ चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: भारत ने पाकिस्तान समेत सभी 10 SCO देशों को फोरम के लिए भेजा न्योता
1 hr agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
2 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
8 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
9 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
10 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
11 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
11 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
12 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines