Kolkata Doctor Rape-Murder Case : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में पहले ट्रेनी लेडी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की गई और फिर आरोप है कि सबूत मिटाने के लिए उपद्रवियों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद देशभर के डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग उठने लगी। इसे लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 24 घंटे के लिए देशव्यापी हड़ताल की, जिसका असर कई राज्यों में देखने को मिला। इस मामले में सीबीआई ने कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा। आइए 10 पॉइंट में जानते हैं कि आज क्या-क्या हुआ?
जानें 10 पॉइंट में क्या-क्या हुआ
1. IMA ने डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की। आईएमए ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि एयरपोर्ट के बराबर अस्पतालों में सुरक्षा होनी चाहिए। साथ ही अस्पतालों में सीसीटीवी लगे और डॉक्टरों की शिफ्ट टाइमिंग भी तय हो।
2. न्यूयॉर्क से लेकर कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी और बांग्लादेश तक विरोध प्रदर्शन हुए हैं। बांग्लादेश के ढाका विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स ने भी आईएमए की हड़ताल का समर्थन किया और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।
यह भी पढे़ं : ‘क्या किसी ने लेडी डॉक्टर की चीखें नहीं सुनीं?’ कोलकाता रेप-मर्डर को लेकर स्मृति ईरानी का CM ममता पर हमला
3. स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक कमेटी बनाने का वादा किया। राज्य सरकारों समेत डॉक्टरों के प्रतिनिधियों को कमेटी के साथ अपने सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मंत्रालय ने आंदोलनकारी डॉक्टरों से अपने काम पर लौटने का अनुरोध किया।
4. गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर भी हड़ताल पर चले गए। आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि रविवार शाम छह बजे तक डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे और सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहेंगी।
यह भी पढे़ं : ‘सजा ऐसी होनी चाहिए कि फिर कोई…’, कोलकाता रेप-मर्डर केस में सौरव गांगुली को देनी पड़ी सफाई
5. बसपा सुप्रीमो मायावती ने डॉक्टरों व मेडिकल छात्रों के आंदोलन को सही माना और उसका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इस अपराध से पूरा देश चिंतित और आक्रोशित है, फिर भी TMC सरकार अपने बचाव में इसे धार्मिक व राजनैतिक रंग देने में लगी है तो वहीं विपक्ष भी इस मामले में कम नहीं। ऐसे में दोषियों को सख्त सजा व पीड़ित परिवार को न्याय कैसे मिले इसकी चिंता जरूरी।
6. डॉक्टरों ने पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के अनुसार, दोनों राज्यों के अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं बंद रहीं और सर्जरी भी नहीं की गईं, लेकिन आपातकालीन सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं। तेलंगाना में भी डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
7. भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेंगलुरु पहुंच गए हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आप भ्रष्ट लोगों को बचाने के लिए बेंगलुरु पहुंच गए, लेकिन क्या आप कोलकाता जाएंगे? क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कोलकाता जाएंगे?
यह भी पढे़ं : ‘कोलकाता रेप-हत्या केस की सिर्फ एक ही सजा…’, हॉस्पिटल में तोड़फोड़ पर क्या बोलीं CM ममता?
8. आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। डॉक्टर पूरे देश में इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सीबीआई घटना की जांच कर रही है और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि डॉक्टरों को सुरक्षा देने में देरी न करें, जोकि डॉक्टरों द्वारा उठाई गई मांगों में से एक है।
9. सीबीआई ने करीब 10 घंटे तक अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष से पूछताछ की और उन्हें हिरासत में ले लिया। साथ ही कोलकाता पुलिस के 2 अफसरों को बुलाया था।
यह भी पढे़ं : ‘जैसा ट्रेनी लेडी डॉक्टर का हाल हुआ, वैसा तुम्हारा भी होगा’, एक और महिला Doctor को मिली धमकी
10. पीड़ित परिवार ने अस्पताल के कुछ इंटर्न और डॉक्टर्स पर इस मामले में शामिल होने का शक जताया है। इसे लेकर सीबीआई का कहना है कि पीड़ित परिवार ने कुछ नाम भी बताए हैं। इस केस में अभी 30 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
संबंधित खबरें
पुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
1 hr ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
1 hr agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
1 hr agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
2 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
3 hrs agoउपचुनाव LIVE: पुडुचेरी में NDA की सहयोगी AINRC जीती, बंगाल में BJP आगे
5 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
6 hrs agoLIVE: राष्ट्रपति ने 'इंडिया अलायंस' को आज रात 8 बजे दिया मुलाकात का वक्त
6 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
15 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines