Kolkata Rape Murder Case : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर डॉक्टर से रेप-मर्डर मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और कोलकाता पुलिस के एसएचओ अभिजीत मंडल को गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी के इस एक्शन के बाद प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने जश्न मनाया।
सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और एसएचओ अभिजीत मंडल को अरेस्ट कर लिया। हालांकि, वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पहले से ही संदीप घोष सीबीआई की कस्टडी में हैं। अब जांच एजेंसी ने रेप-मर्डर केस में उन्हें गिरफ्तार किया। उनके साथ ताला पुलिस स्टेशन के प्रभारी अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी की वजह मुकदमा में देरी और मिसिंग ऑफ एविडेंस है।
यह भी पढ़ें : हाथ जोड़कर ममता बनर्जी बोलीं- इस तरह बेइज्जती क्यों कर रहे? फिर भी मांग पर अड़े रहे डॉक्टर
पूर्व प्रिंसिपल-एसएचओ की गिरफ्तारी पर क्या बोले डॉक्टर
सीबीआई की कार्रवाई के बाद एक जूनियर डॉक्टर ने कहा कि कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और एसएचओ अभिजीत मंडल की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी, क्योंकि वे दोनों सबूतों से छेड़छाड़ करने में शामिल थे। डॉक्टर काफी खुश हैं, क्योंकि सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी को उन लोगों को भी गिरफ्तार करना चाहिए, जिन्होंने सबूतों से छेड़छाड़ की है।
यह भी पढ़ें : इस्तीफा देने को तैयार हैं दीदी? मीटिंंग में नहीं आए डॉक्टर्स तो ममता बनर्जी ने कही ये बड़ी बात
जानें क्या है पूरा मामला?
सीबीआई की टीम एसएचओ अभिजीत मंडल को मेडिकल जांच के लिए ले जा रही है। आपको बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के कैंपस में 9 अगस्त को एक महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की भी पुष्टि हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले मुख्य आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया था।
संबंधित खबरें
CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
37 mins ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
47 mins agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
47 mins agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
2 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
2 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
3 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
3 hrs agoLIVE: पीलीभीत में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, पैसों के लेनदेन का था विवाद
3 hrs ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines