Kolkata Rape and Murder Case: कोलकाता रेप और मर्डर केस में मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट रविवार को कराया जाएगा। हालांकि कोलकाता पुलिस ने पहले दावा किया था कि पूछताछ के दौरान संजय रॉय ने अपना अपराध कबूल कर लिया है, लेकिन अब आरोपी का दावा है कि उसे फंसाया जा रहा है। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि टेक्निकल कारणों की वजह से पॉलीग्राफ टेस्ट को टाल दिया गया था, लेकिन रविवार को आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा। वहीं मामले में 6 अन्य लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट शनिवार को किया गया। आरोपी संजय रॉय को प्रेसिडेंसी सुधार गृह की सेल नंबर 21 में रखा गया है। सेल के बाहर सीसीटीवी फुटेज लगाई गई हैं। जेल अधिकारियों के मुताबिक आरोपी संजय रॉय ने सिक्योरिटी गॉर्ड्स से कहा था कि वह अपराध के बारे में कुछ नहीं जानता है।
बता दें कि 9 अगस्त की सुबह कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव मिला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य घटना के बाद देश भर के डॉक्टर सड़कों पर आ गए। जांच सीबीआई को सौंपी गई है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। कोलकाता डॉक्टर केस में लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए –
LIVE UPDATES
-
-
- पश्चिम बंगाल में अलीपुरद्वार के टीचर परिमल डे ने बंग रत्न अवॉर्ड लौटाया। परिमल डे को 2019 में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बंग रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया था। आरजी कर अस्पताल में हुई घटना पर राज्य सरकार के रवैये से क्षुब्ध होकर डे ने अपना सम्मान लौटाया है।
- आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले में सीबीआई अधिकारी प्रेसिडेंसी जेल पहुंच गए हैं। इसी जेल में आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा।
- पश्चिम बंगाल सरकार ने कई सारे सरकारी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामले से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि सरकारी स्कूलों पर यह आरोप लगाए गए थे कि स्कूल टाइम के दौरान स्टूडेंट्स और टीचर प्रोटेस्ट में शामिल हो रहे हैं। इसके बाद ही सरकार ने नोटिस जारी किया है। इनमें हावड़ा, बांकुड़ा, पश्चिमी मिदनापुर और पूर्वी मिदनापुर जिले के स्कूल शामिल हैं। बता दें कि बंगाल में आरजी कर अस्पताल की महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना के बाद से आक्रोश भड़का हुआ है।
- केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने रविवार को आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के आवास पर छापा मारा है। इसके साथ ही सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में 14 अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की कार्रवाई की है। बता दें कि सीबीआई ने आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितता का मामला दर्ज किया है। कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की वारदात की जांच कर रही है।
- कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के फॉरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी डिपार्टमेंट के पूर्व डेमोन्स्ट्रेटर डॉ देबाशीष सोम के आवास पर सीबीआई की एंटी-करप्शन ब्रांच की टीम पहुंची है। अस्पताल के पूर्व डिप्टी सुपरिटेंडेंट अख्तर अली ने डॉ देबाशीष सोम का नाम लेते हुए अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
- आरजी कर अस्पताल की घटना के खिलाफ टॉलीगंज में पश्चिम बंगाल मोशन पिक्चर आर्टिस्ट का प्रदर्शन, बीजेपी नेता रूपा गांगुली ने कहा कि सभी लोग इकट्ठा हैं। अलग-अलग पार्टियों से हैं। कुछ सक्रिय सदस्य हैं और कुछ समर्थक हैं। लेकिन हम सबकी मांग है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उसे फांसी दी जानी चाहिए। मेरा निजी तौर पर मानना है कि स्वास्थ्य मंत्री और गृह मंत्री के तौर पर सीएम ममता बनर्जी फेल रही हैं। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। आरजी कर अस्पताल में जो कुछ हुआ, वह दिल दहलाने वाला है। ये प्रदर्शन सिर्फ एक घटना के लिए नहीं है।
-
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
2 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 hrs agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
3 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
4 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
12 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
14 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines