Kolkata Doctor Case: कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टर के रेप और हत्या मामले की जांच में सीबीआई को सबूतों से छेड़छाड़ किए जाने का संदेह है। केंद्रीय जांच एजेंसी इस एंगल से भी मामले को खंगाल रही है। सीबीआई अधिकारियों का मानना है कि अगर घटना में कुछ लोग शामिल थे तो सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने में भी कई लोग शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Kangana Ranaut का रेप का तजुर्बा वाले बयान पर पलटवार, पूर्व सांसद को दिया मुहतोड़ जवाब
बता दें कि घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबियों को नौ अगस्त की सुबह पीड़िता का शव बरामद होने के तुरंत बाद सेमिनार हॉल में देखा गया था। वायरल वीडियो में पीड़िता का शव दिखाई नहीं दिया था। वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती।
घटना के बाद कोलकाता पुलिस ने दावा किया था कि शव बरामद होने के बाद से सेमिनार हाल के बड़े हिस्से की घेराबंदी कर दी गई थी, लेकिन सीबीआई अधिकारी इसे सही नहीं मान रहे हैं। प्रोटोकॉल के मुताबिक पूरा सेमिनार अपराध से जुड़ा एक हिस्सा है। ऐसे में पूरे हॉल को सील किया जाना था, और कमरे में किसी के भी जाने पर रोक लगनी चाहिए थी।
ये भी पढ़ेंः ऑफिस से निकला तो बॉस ने इतनी सी बात पर लगा दी क्लास! हैरान रह गया कर्मचारी
सोशल मीडिया पर वायरल लेटर की जांच
इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक पत्र की जांच भी की जा रही है। सीबीआई का मानना है कि फर्जी पत्र के जरिए जानबूझकर गलत सूचना फैलाई जा रही है। एजेंसी फर्जी पत्र वायरल करने वाले सोर्स तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने मामले की जांच अपने हाथ में ली है।
इस बीच सीबीआई घटना की जांच के सिलसिले में आरजी कर अस्पताल के पुलिस मुर्दाघर पहुंची, जहां मृतका का पोस्टमार्टम किया गया था। सीबीआई को अंदेशा है कि पोस्टमार्टम करने में भी छेड़छाड़ हुई है।
2 गॉर्डों का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट
बता दें कि कोलकाता डॉक्टर रेप केस में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से सीबीआई की पूछताछ लगातार जारी है। दो हफ्ते से हर रोज संदीप घोष से पूछताछ हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई ने गुरुवार को अस्पताल के दो सिक्योरिटी गॉर्ड का भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराया है। वारदात वाली रात दोनों गॉर्डों की ड्यूटी सेमिनार हॉल वाले फ्लोर पर थी, जहां पीड़िता की लाश बरामद हुई थी। मामले में सीबीआई अभी तक 10 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट करा चुकी है।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
3 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
4 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
5 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
6 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
8 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
8 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines