---विज्ञापन---

देश angle-right

Kolkata Crime News: कोलकाता में नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार

Kolkata Crime News: कोलकाता में नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मां-बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि एक महिला और उसके बेटे को कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में कुछ महीने पहले एक लड़की से कथित बलात्कार के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता की शिकायत पर […]

---विज्ञापन---

Kolkata Crime News: कोलकाता में नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मां-बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि एक महिला और उसके बेटे को कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में कुछ महीने पहले एक लड़की से कथित बलात्कार के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, लड़की आरोपी महिला के साथ ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Jaipur News: जयपुर में श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला, भतीजे ने अपनी ताई के 10 टुकड़े कर फेंके  

महिला के बेटे ने किया दुष्कर्म

बताया जा रहा है कि लड़की को महिला ने अक्टूबर में अपने घर पर आमंत्रित किया था और कथित तौर पर लड़की को नशीला पदार्थ मिला हुआ खाना खिलाया था। अधिकारी ने कहा कि लड़की के होश खो देने के बाद आरोपी बेटे ने कथित तौर पर उसके साथ दो बार बलात्कार किया।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता शुरू में न्याय के लिए पुलिस के पास जाने से डर रही थी। लेकिन बाद में, अपने दोस्तों के प्रोत्साहन से उसने प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच जारी है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Dec 18, 2022 09:54 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola