Kolkata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि बुधवार को मोदी सरकार गिर रही थी। जानते हैं क्यों…? उन्होंने इसकी वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि क्योंकि शेयर बाज़ार धड़ाम से गिरा है और यह किसके कारण हुआ यह तो आप जानते ही हैं मैं फिर से बोलकर शर्मिंदा नहीं करना चाहती।
इशारों में ममता बनर्जी ने अडानी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के बजट में बेरोजगारों के लिए एक शब्द नहीं कहे गए।
ममता बनर्जी ने बताया कैसे बची मोदी सरकार
ममता बनर्जी ने कहा कि जब इनकी (BJP) सरकार गिर रही थी तो कुछ लोगों से मदद ली गई। 6-8 लोगों से 20 हजार करोड़-10 हजार करोड़ मांगकर जिनके शेयर गिरे हैं उन्हें देने को कहा गया। इस तरह सरकार बची है। उन्होंने कहा कि एक सरकार में अगर प्लानिंग नहीं होगी तो ऐसा ही होगा। इन्होंने राज्य का 100 दिन रोजगार का पैसा काटा। इस बजट में केंद्र ने राज्य के 60,000 करोड़ रुपए काटे हैं।
दरअसल, ममता बनर्जी ने गुरुवार को बर्दवान में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। तभी उन्होंने Union Budget 2023 को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।
ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही मोदी सरकार 2 करोड़ नौकरी देने का वादा करती है। लेकिन चुनाव खत्म होते ही नौकरी खा लेते हैं।
Hindenburg की रिपोर्ट के बाद से शेयरों में गिरावट
दरअसल, अमेरिकी रिसर्च फर्म Hindenburg की रिपोर्ट के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट हो रही है। बुधवार को जब संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही थीं। उस वक्त भी अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में बेचने की होड़ देखी गई।
गौतम अडानी ने कहा, ‘मेरे लिए मेरे निवेशकों का हित सर्वोपरि है। इसलिए निवेशकों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए हमने FPO वापस ले लिया है। इस निर्णय का हमारे मौजूदा परिचालनों और भविष्य की योजनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हम समय पर क्रियान्वयन पर ध्यान देना जारी रखेंगे।
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
1 hr agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
2 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
3 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
4 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
5 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
6 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
6 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines