[Vote Counting Live] Kolathur Election Result | कोलाथुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: DMK (70) AIADMK (48) TVK (109); मुख्यमंत्री स्टालिन को मिली हार, TVK के वी.एस. बाबू ने मारी बाजी

Kolathur Election Results 2026 Live Updates: कोलाथुर विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम आ चुके हैं. इस बार सीट पर बड़ा बदलाव हुआ है और मुख्यमंत्री स्टालिन को हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें TVK के वी.एस. बाबू ने हरा दिया है.

V. S. BABU, Tamilaga Vettri Kazhagam.jpg

Kolathur Assembly Election Result 2026: कोलाथुर तमिलनाडु की 13वीं विधानसभा सीट है, जिस पर हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम आ चुके हैं। इस सीट पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। वहीं यह प्रदेश की सबसे हॉट सीट है, क्योंकि इस सीट से मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चुनावी रण में थे और चौथी बार किस्मत आजमा रहे थे। उन्हें TVK के वी.एस. बाबू ने हरा दिया है। पेराम्बूर के साथ-साथ इस सीट पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई थीं। स्टालिन अगर चुनाव जीतते हैं तो एक बार फिर से मुख्यमं6ी बन सकते थे.

विज्ञापन

चौथी बार चुनाव लड़ रहे थे स्टालिन

चेन्नई उत्तर लोकसभा क्षेत्र के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक कोलाथुर से द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वे साल 2011, 2016 और 2021 के विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। इसलिए कोलाथुर पूरे तमिलनाडु का सबसे बड़ा, मजबूत और अहम रणनीतिक क्षेत्र है। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में स्टालिन को इस सीट से 105522 वोट मिले थे। उन्होंने ADMK के आदिराजाराम को हराया था, जिन्हें 35138 वोट मिले थे, यानी स्टालिन और आदिराजाराम के बीच जीत का अंतर 70000 वोटों का था।

विज्ञापन

घनी आबादी वाला रिहायशी शहर

कोलाथुर सीट का गठन साल 2011 में हुआ था। पेराम्बूर, विल्लिवक्कम और माधवरम के बीच बसा घनी आबादी वाला रेजिडेंशियल और कमर्शियल शहर है। इसमें घनी रिहायशी बस्तियां, अपार्टमेंट्स, बाजारों और औद्योगिक क्षेत्र हैं। यहां सड़क और बस कनेक्टिविटी अच्छी है, लेकिन शहर के अंदर की सड़कें काफी संकरी है। इस वजह से यहां जाम की समस्या से लोग परेशान रहते हैं। मानसून में जलभराव, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज का अभाव, गर्मियों में पानी की किल्लत, ट्रैफिक जाम, खराब सड़कें, कचरा प्रबंधन और खुले स्थानों की कमी यहां के प्रमुख मुद्दे हैं। नालों पर अतिक्रमण, पुरानी सीवर लाइनें, स्कूलों और अस्पतालों पर दबाव, पैदल चलने वालों की सुरक्षा, प्रदूषण आदि की समस्याओं से भी लोग जूझ रहे हैं।

LIVE UPDATES

Kolathur Assembly Election Result 2026 Live: स्टालिन को मिली हार, वी.एस. बाबू जीते

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन को इस बार के विधानसभा चुनाव में कोलाथुर सीट से हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें टीवीके के प्रत्याशी वी.एस. बाबू के सामने 8 हजार से ज्यादा के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है.

Kolathur Assembly Election Result 2026 Live: मुख्यमंत्री स्टालिन की हार हुई पक्की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन को इस बार बुरी हार का सामना करना पड़ेगा. 18 राउंड की गिनती पूरे होने के बाद वो टीवीके के वी. एस. बाबू से 7 हजार से भी ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं. उन्हें अभी तक 64,941 वोट ही मिले हैं.

Kolathur Assembly Election Result 2026 Live: हार के करीब स्टालिन

कोलाथुर विधानसभा सीट से तमिलगा वेट्री कज़गम पार्टी के वी. एस. बाबू ने अपनी बढ़त बरकार रखी है. 15 राउंड की वोटिंग होने के बाद वो 7074 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Kolathur Assembly Election Result 2026 Live: वी. एस. बाबू ने बनाई बढ़त

कोलाथुर विधानसभा सीट से वी. एस. बाबू ने बढ़त बनाई हुई है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन 10 राउंड की काउंटिंग के बाद भी पीछे चल रहे हैं. वी. एस. बाबू ने 7975 वोटों के अंतर से बढ़त बनाई हुई है.

Kolathur Assembly Election Result 2026 Live: 5 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे स्टालिन

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन विधानसभा चुनाव में अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं. टीवीके के वी एस बाबू ने उनके सामने 5 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है. 7 राउंड की वोटिंग के बाद ये रुझान सामने आ रहे हैं.

Kolathur Assembly Election Result 2026 Live: वी एस बाबू ने बढ़ाई बढ़त

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को कोलाथुर सीट पर वी एस बाबू से कड़ी चुनौती मिल रही है. शुरुआती रुझानों में टीवीके के वी. एस. बाबू 886 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं.

Kolathur Assembly Election Result 2026 Live: स्टालिन पीछे

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन विधानसभा चुनावी रण में पीछे चल रहे हैं. शुरुआती रुझान उनके हक में जाते हुए नजर नहीं आ रहे हैं.

Kolathur Assembly Election Result 2026 Live: वोटों की गिनती शुरू

234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है.

Kolathur Assembly Election Result 2026 Live: 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ