Russian Tourists Cleaned Kochi Beach : केरल के पर्यटन विभाग को तब बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब कुछ विदेशी पर्यटकों ने कोच्चि बीच पर कूड़ा साफ करने का बीड़ा उठा लिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें रूस के कुछ पर्यटकों को कथित तौर पर कोच्चि बीच पर सफाई करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद बीच की स्थिति को लेकर सवाल उठे हैं।
इसे लेकर पर्यटन विभाग ने बीच की वर्तमान स्थिति को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। वायरल हुए वीडियो में कुछ रूसी महिलाओं को समुद्र में तैरने जाने से पहले बीच पर साफ-सफाई करते हुए और कूड़े को डिस्पोज करते हुए देखा जा सकता है। इन पर्यटकों ने बैग्स पर एक संदेश भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘अपना जीवन साफ करें, कूड़ा जमा करें, इसे एक बैग में भरें, इसके बाद इसे जला दें या फिर जमीन के अंदर दबा दें’।
सोशल मीडिया पर हुई आलोचना
सोशल मीडिया पर एक शख्स ने इसे लेकर लिखा कि कोच्चि बीच पर गंदगी से परेशान हो गया हूं। यह शर्मनाक है। रूस के पर्यटकों ने खुद ही बीच को साफ करना शुरू कर दिया। एक स्थानीय व्यक्ति ने गारबेज बैग्स खरीदने में उनकी मदद की लेकिन स्थानीय पार्षद ने भरे हुए बैग्स हटाने से भी इनकार कर दिया। एक अन्य शख्स ने लिखा कि केरल की सबसे आइकॉनिक जगहों में से एक कोच्चि बीच पर विदेशी सफाई करें यह बहुत ही गलत है।
मानक सख्त करने की उठी मांग
अब इस मामले में आरोप लग रहा है कि कोच्चि हेरिटेज कंजर्वेशन सोसायटी प्रभावी तरीके से बीच की सफाई का काम नहीं कर रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से बीच की सफाई को लेकर सख्त मानकों की मांग भी उठी है। रिपोर्ट्स के अनुसार कोच्चि बीच पर प्लास्टिकस थर्मोकॉल और कांच की बोतलों का पड़े दिख जाना आम बात है। वहीं, सोसायटी का कहना है कि 20 कर्मचारी बीच सफाई का काम कर रहे हैं लेकिन इतना पर्याप्त नहीं है।
ये भी पढ़ें: बजट में भारत ने मालदीव को दिया तगड़ा झटका
ये भी पढ़ें: पढ़िए निर्मला सीतारमण के भाषण की बड़ी बातें
ये भी पढ़ें: 1 करोड़ लोगों को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
2 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
2 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
4 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
5 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
7 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
8 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines