Know about mp shafiqur rahman burq: संसद के विशेष सत्र का पहला दिन काफी रोचक रहा। पहले दिन संसद के इतिहास के 75 सालों पर चर्चा हुई। पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के साथ ही संसद के विशेष सत्र में चर्चा शुरू हुई। इस दौरान पीएम ने समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बारे में भी चर्चा की। पीएम ने कहा कि आजादी के बाद लगभग साढ़े 7 हजार से अधिसांसदों का अच्छा योगदान संसद में रहा है। लेकिन इनमें एक सांसद ऐसे भी हैं। जो 93 साल के होने के बाद भी अभी तक लोकसभा सदस्य के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं। पीएम सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बारे में चर्चा कर रहे थे।
1930 में हुआ था बर्क का जन्म
93 साल के हो चुके बर्क का जन्म 11 जुलाई 1930 को हुआ था। वे यूपी के संभल में जन्मे हैं। वर्तमान में वे अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से संभल से ही जीतकर पहुंचे हैं। 2019 से मौजूदा समय में लोकसभा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहला चुनाव वे 2014 में मायावती की पार्टी बसपा से जीतकर आए थे।
वहीं, पहली बार 1996 में सपा की टिकट पर जीतकर संसद पहुंचे थे। बर्क की बात करें तो विवादों से भी उनका नाता रहा है। एक बार तो इन्होंने वंदे मातरम को ही इस्लाम के खिलाफ बता दिया था। कहा था कि मुस्लिम इसका पालन नहीं कर सकते हैं। दूसरी बार तालिबान के कब्जे को अफगानिस्तान पर सही बताकर भी वे विवादों में आ गए थे। इसकी तुलना उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम से कर दी थी।
7500 से अधिक लोग बन चुके हैं सांसद
वहीं, सत्र के पहले दिन पीएम मोदी ने कहा कि दलित, आदिवासी और महिलाओं का खासा योगदान सदन में देखने को मिला है। यह सदन की गरिमा को लगातार बढ़ा रहा है। महिलाओं का भी सदन की गरिमा को बढ़ाने में खूब योगदान रहा है। अभी तक लगभग 7500 से अधिक लोग सांसद बन चुके हैं। जिनका खासा योगदान सदन में देखने को मिला है। समाज के सभी वर्गों के लोग सदन में आए हैं। सबका योगदान रहा है।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
4 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
5 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
7 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
8 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
9 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
11 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
11 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
13 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
14 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines