LIVE Kishtwar Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: इस बार जम्मू कश्मीर की किश्तवाड़ सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। किश्तवाड़ में BJP से शगुन परिहार जीत गए हैं, उन्हें 27774 वोट मिले हैं। किश्तवाड़ सीट पर पहले चरण में 18 सितंबर को वोटिंग हुई थी। इस सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस 6 बार जीत दर्ज कर चुकी है। किश्तवाड़ में नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (JKPDP) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार बताए गए थे। यह सीट 1962 में बनी थी।
बीजेपी यहां एक बार जीती है, वहीं, कांग्रेस जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। इस बार नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों दलों ने संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर दो बार के विधायक सज्जाद अहमद किचलू पर दांव खेला है। वहीं, पीडीपी ने फिरदौस टॉक को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने आतंकी हमले में मारे गए पार्टी नेता अनिल परिहार की भतीजी शगुन परिहार को टिकट दिया है। पार्टी को सहानुभूति के तौर पर वोट मिलने की उम्मीद थी।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर की कुल 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 74 सीटें जनरल कैटेगरी के लिए हैं। वहीं, 7 सीटें SC के लिए रिजर्व हैं। 9 सीटें ST के लिए रिजर्व की गई हैं। केंद्र शासित प्रदेश में 87 लाख वोटर्स हैं, जिनमें 44 लाख पुरुष और 42 लाख महिलाएं शामिल हैं।
2014 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां से जीत दर्ज की थी। पार्टी कैंडिडेट सुनील शर्मा ने सज्जाद अहमद किचलू को 4.63 प्रतिशत वोट लेकर पहली बार जीत दर्ज की थी। सज्जाद तीन बार विधायक रह चुके बशीर अहमद किचलू के बेटे हैं। इस सीट पर थोड़ी देर में रुझान सामने आएंगे। आइए देखते हैं किश्तवाड़ के चुनावी नतीजों के पल-पल के अपडेट…
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
5 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
7 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
8 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
9 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
10 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
11 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
11 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
11 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines