किश्तवाड़: A++ कैटेगरी के आतंकवादी मुदस्सिर अहमद के घर छापेमारी, हिजबुल मुजाहिदीन का है सक्रिय सदस्य

Muddasir Ahmed Hizbul Mujahideen

Muddasir Ahmed Hizbul Mujahideen

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत किश्तवाड़ पुलिस ने शनिवार को एसओजी के साथ मिलकर हिजबुल मुजाहिदीन के सक्रिय आतंकवादी मुदस्सिर अहमद के दारचन स्थित घर पर छापेमारी की। किश्तवाड़ एसएसपी खलील अहमद पोसवाल ने बताया कि मुदस्सिर ‘ए++’ श्रेणी का आतंकवादी है। वह 2018 में हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। इस आतंकी के खिलाफ यूएपीए के तहत पांच मामले दर्ज हैं।

सहयोगियों पर चलाया जाएगा मुकदमा 

उन्होंने कहा- एनआईए कोर्ट जम्मू से हाउस सर्च वारंट मिलने के बाद उसके घर में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कई सबूत जब्त किए गए हैं। इन सबूतों की जांच की जाएगी। एसएसपी किश्तवाड़ ने आगे खुलासा किया कि जांच के दौरान शामिल पाए गए आतंकवादियों के सभी समर्थकों/सहयोगियों पर भी मुकदमा चलाया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खलील अहमद पोसवाल ने लोगों से अपील की है कि वह जब भी कुछ राष्ट्र विरोधी और आतंकी गतिविधियों को देखें तो पुलिस को जरूर बताएं। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि मुखबिर को उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

क्या होता है A++ कैटेगरी का आतंकवादी

जिन आतंकियों को A++ कैटेगरी में लिस्ट किया जाता है, वे हिट लिस्ट में सबसे ऊपर होते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ