DSP Kiran Nath arrest: असम में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) किरण नाथ पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली कोई और नहीं उनके घर में ही काम करने वाली 15 साल की लड़की है। पीड़िता की शिकायत पर DSP के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
DGP ने सोशल मीडिया पर बताया
जानकारी के अनुसार इस मामले का तब खुलासा हुआ जब असम के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने खुद इस मामले में सोशल मीडिया पर सूचना दी। DGP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पोस्ट कर लिखा कि डीएसपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में जांच के बाद नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घर से बाहर जाने नहीं देता था
असम के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार डीएसपी के खिलाफ जांच की जा रही है। पीड़िता और उसके परिजनों के बयान लिए गए हैं। आरोपी डीएसपी किरण नाथ की तैनाती गोलाघाट जिले के लाचित बोरफुकन पुलिस अकादमी में थी। पीड़िता का आरोप है कि किरण नाथ ने जबरन उसे घर में बंधक बनाकर रखा। आरोप है कि डीएसपी उसके साथ मारपीट करता था और उसे घर से बाहर जाने नहीं देता था।
24 घंटे में हुई गिरफ्तारी
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि डीएसपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह पीड़िता के परिजन 16 मार्च को डेरगांव पुलिस स्टेशन पहुंचे। पीड़िता ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को आपबीती सुनाई। शिकायत मिलने के बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। 17 मार्च को DSP किरण नाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक साक्ष्य मिलने के बाद किरणनाथ को गिरफ्तार किया गया है। मामले में जल्द कोर्ट में चार्जशीट पेश की जाएगी।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
28 mins ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
56 mins agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
4 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines