Kharge On N Biren Singh: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने सोमवार को कहा कि अगर प्रधानमंत्री को वास्तव में राज्य की चिंता है तो सबसे पहले उन्हें मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को बर्खास्त करना चाहिए।
खड़गे ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का कोई भी प्रचार मणिपुर की स्थिति से निपटने में अपनी घोर विफलता को छुपा नहीं सकता है। खड़गे ने ट्वीट कर कहा, “पिछले 55 दिनों से प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर पर एक शब्द भी नहीं कहा। हर भारतीय उनके बोलने का इंतजार कर रहा है। अगर प्रधानमंत्री वास्तव में मणिपुर के बारे में चिंतित हैं, तो सबसे पहले उन्हें अपने मुख्यमंत्री को बर्खास्त करना चाहिए।”
कांग्रेस प्रमुख ने यह भी मांग की कि सरकार पूर्वोत्तर राज्य में चुराए गए सभी हथियारों को जब्त कर ले। उन्होंने मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए कई कदम उठाने का सुझाव दिया और कहा कि सरकार को सभी पक्षों से बातचीत शुरू करनी चाहिए और एक साझा राजनीतिक रास्ता तलाशना चाहिए।
खड़गे ने कहा कि सुरक्षा बलों की मदद से नाकेबंदी खत्म करें। राष्ट्रीय राजमार्गों को खोलकर और सुरक्षित रखते हुए आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। प्रभावित लोगों के लिए राहत, पुनर्वास और आजीविका का पैकेज अविलंब तैयार किया जाना चाहिए। बता दें कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा में अब तक 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
4 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
7 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
7 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
10 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
11 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
12 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
13 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
15 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
15 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines