Khalistani Terrorist Pannu Threat to Air India Passengers: खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एयर इंडिया के यात्रियों को खुली चेतावनी दी है। पन्नू का कहना है कि दिवाली के बाद एयर इंडिया के एक प्लेन में ब्लास्ट हो सकता है। यात्रियों की जान खतरे में है। ऐसे में अगर उन्हें जान प्यारी है तो 1 नवंबर से 19 नवंबर तक एयर इंडिया के जहाज में सफर न करें।
क्या है वजह?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार पन्नू ने कथित सिक्ख नरसंहार की 40वीं बरसी पर यह चेतावनी जारी की है। सिक्ख फॉर जस्टिस (SFJ) ने एयर इंडिया के फ्लाइट पर हमले की चेतावनी दी है। हालांकि पिछले साल भी पन्नू ने ऐसी ही एक चेतावनी जारी की थी। पन्नू के इस मैसेज के बाद एविएशन कंपनियों में भी हड़कंप मच गया है। खासकर एयर इंडिया में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली ब्लास्ट में सनसनीखेज खुलासा! CCTV फुटेज आई सामने; पुलिस भी हुई कन्फ्यूज
कनाडा-अमेरिका के आरोपों के बीच आई धमकी
पन्नू का यह मैसेज ऐसे समय आया है, जब कनाडा और अमेरिका ने पहले ही भारत पर झूठे आरोप लगाए हैं। कनाडा ने हरदीप सिंह निज्जर की मौत में भारत की भूमिका का दावा किया है, तो अमेरिका का आरोप है कि भारत पूर्व रॉ एजेंट विकास यादव के साथ मिलकर पन्नू को मारने की साजिश रच रहा है।
पहले भी दी हैं धमकियां
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब पन्नू ने फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इससे पहले नवंबर 2023 में भी पन्नू का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में पन्नू ने दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (IGI) का नाम बदलने और 19 नवंबर को एयरपोर्ट बंद रखने की चेतावनी दी थी। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पन्नू के खिलाफ आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया था।
पंजाब सीएम को दी जान से मारने की धमकी
दिसंबर 2023 में पन्नू ने देश की संसद पर हमला करने की बात कही थी। पन्नू का दावा था कि 13 दिसंबर को संसद भवन पर आतंकी हमला होगा। यही नहीं उसने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी जान से मारने की धमकी दी थी।
यह भी पढ़ें- पन्नू केस से है दिल्ली ब्लास्ट का कनेक्शन? खालिस्तानी लिंक और पाकिस्तान से जुड़ा तार; जानें क्या है पूरी कहानी?
संबंधित खबरें
मार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
29 mins agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
1 hr agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
1 hr agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
4 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
4 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
4 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
6 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
6 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
6 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines