Hardeep nijjar murder case: कनाडा के सरे शहर में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का मर्डर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक गुरुद्वारे की पार्किंग में दो युवकों ने गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वारदात रविवार रात 8 बजकर 27 मिनट की बताई जा रही है। वारदात को अज्ञात युवकों ने गुरु नानक सिख गुरुद्वारा साहिब परिसर में अंजाम दिया।
हरदीप निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का सरगना था। जिसे भारत की सुरक्षा एजेंसियों की ओर से मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में रखा गया था। भारत में हुई कई हिंसा और अपराध की घटनाओं में उसका नाम आया था। जिसके बाद ही उसे वांटेड की लिस्ट में रखा गया था। निज्जर को पंजाब में हुई टारगेट किलिंग की कई वारदात का मास्टरमाइंड माना जाता है। वह भारत के खिलाफ अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और जर्मनी में भारतीय दूतावासों के बाहर देख के खिलाफ प्रोटेस्ट भी करवाता था। भारत के खिलाफ नफरत का प्रचार करता था।
तीन साल पहले दायर किया गया था आरोप पत्र
वह सिख फॉर जस्टिस के बैनर तले आतंकवादियों के साथ मिलकर काम करता था। उसके संबंध गुरपतवंत सिंह पन्नू और परमजीत सिंह पम्मा जैसे आतंकवादियों के साथ थे। वहीं, 2019 में सिख फॉर जस्टिस को होम मिनिस्ट्री की ओर से प्रतिबंधित कर दिया गया था। कनाडा में निज्जर के कई ठिकानों की जांच भी एनआईए की ओर से की जा रही है। एनआईए की ओर से दिसंबर 2020 में पन्नू, पम्मा और निज्जर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था।
जिसमें साफ तौर पर दलील दी गई थी कि सिख फॉर जस्टिस मानवाधिकारों की आड़ लेकर भारत के खिलाफ गतिविधियों के विदेश से अंजाम दे रहा है। जो अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और ब्रिटेन से अपने सेंटर्स को ऑपरेट कर रहा है। यह खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों का फ्रंटल संगठन है।
एनआईए की ओर से घोषित किया गया था 10 लाख का इनाम
आपको बता दें कि निज्जर ने सरे शहर के गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष बनने के लिए इस पर जबरन कब्जा कर लिया था। निज्जर कई साल से भारत के महावाणिज्य दूतावास के सामने प्रोटेस्ट करवा रहा था। पिछले सप्ताह ही ब्रिटेन के अस्पताल में एक खालिस्तानी नेता अवतार सिंह खांडा की डेथ हो गई थी।
खांडा के बारे में बताया गया है कि वह खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से जुड़ा था। बताया गया है कि निज्जर और खांडा मिलकर भारत के खिलाफ प्रदर्शन करवाते थे। दोनों ने मिलकर कई आतंकवादी हमलों के बारे में भी योजना बनाई थी। जिसके बाद एनआईए की ओर से 10 लाख रुपये का इनाम निज्जर पर घोषित किया गया था। ।
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
1 hr agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 hr agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
4 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों को लेकर मुंबई रवाना हुई पुलिस
4 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
4 hrs agoCJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत क्यों बढ़ी?
4 hrs agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
16 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
17 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines