Khalistani Amritpal Case: खालिस्तानी समर्थक नेता और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को जेल से छुड़ाने के लिए अमेरिका में मुहिम शुरू हो गई है। अमेरिकी सिख वकील जसप्रीत सिंह ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने मुलाकात कर मामले में दखल देने की मांग की है। जसप्रीत ने कहा कि उन्होंने इस केस का बड़ी ही डिटेल्ड में जांच की है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल की गिरफ्तारी गलत है। ऐसे में अमृतपाल की रिहाई के लिए अमेरिकी सांसदों ने दबाव की योजना बनाई है।
वकील जसप्रीत सिंह ने कहा कि मैं दो-तीन महीनों में कमला हैरिस से दो बार मिला हूं। मैंने उनसे इमिग्रेशन के मुद्दे पर बात की थी। उन्होंने मुझे अपने ऑफिस में आने का समय दिया था अब मैं उनसे 11 जून को मिलूंगा। जसप्रीत ने कहा कि वह नेवादा के सीनेटर जैकलिन शेरिल और रूगेन गैलेगो समेत कई सीनेटर्स से इस मामले में मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमृतपाल की प्रचंड जीत हुई है उनकी गिरफ्तारी मानवाधिकारों पर सवाल खड़े करती है।
एनएसए के तहत जेल में बंद है अमृतपाल
बता दें कि असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह खडूर साहिब लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव जीत चुका है। उसने जेल से ही नाॅमिनेशन दाखिल किया था वहीं चुनाव लड़ने के लिए मांगी गई अंतरिम जमानत याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था। अमृतपाल ने इस सीट से कांग्रेस के कुलबीर सिंह को हरा दिया। अमृतपाल सिंह वारिस दे पंजाब नामक संगठन का प्रमुख है। उसे पंजाब पुलिस ने एनएसए के तहत मोगा में सरेंडर करने के बाद अरेस्ट किया था।
जसप्रीत ने कहा कि वे इस मामले में 20 से अधिक नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने भी मामले में संज्ञान लेने की की बात कही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका मानवीय मूल्यों पर महत्व देता है फिर चाहे वो घरेलू हो या अंतराष्ट्रीय। हमनें इस मामले को मानवाधिकार के नजरिए से अमेरिकी सरकार के समक्ष उठाया है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
4 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
4 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
6 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
7 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
8 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
8 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
9 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines