महाराष्ट्र के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच जारी है, लेकिन अभी तक असली 'हत्यारे' का सुराग नहीं मिला है। क्योंकि सिया और चेतन एक दूसरे पर केतन को धक्का देने का आरोप लगा रहे हैं। केतन और सिया के परिवार वालों के दावे भी अलग-अलग हैं। वहीं सिया और चेतन को लेकर नए खुलासे भी हुए हैं। पुलिस ने सिया के भाई साहिल से भी करीब 8 घंटे पूछताछ की, जिसमें पुलिस के हाथ कई सुराग लगे हैं। सिया और चेतन ने सबूत मिटाने के लिए चैट भी डिलीट की थीं।
केतन पसंद नहीं बताती तो शादी नहीं करते
सिया गोयल के भाई साहिल गोयल को लोनावला पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था और करीब 8 घंटे तक पूछताछ हुई। सुबह 11 बजे शुरू हुई पूछताछ शाम साढ़े 7 बजे खत्म हुई। पुलिस ने सिया, केतन, चेतन और परिवार को लेकर साहिल से सवाल पूछे। साहिल ने सिया और केतन के बारे में कहा कि अगर सिया परिवार से कहती कि उसे केतन पसंद नहीं तो वे उन दोनों की शादी कभी नहीं कराते। सिया ने मां से कहा था कि वह केतन को पसंद करती है। उसने अपनी नापसंद और परेशानी का जिक्र ही नहीं किया।
---विज्ञापन---
साहिल और चेतन साथ खेलते थे क्रिकेट
साहिल ने बताया कि चेतन चौधरी को जानता था। दोनों की दोस्ती क्रिकेट के मैदान से शुरू हुई, क्योंकि वह दोनों क्रिकेट लीग में खेलते थे। क्योंकि सिया अकसर क्रिकेट मैच देखने जाती थी तो इस दौरान सिया और चेतन की जान पहचान हो गई थी। एक कॉमन फ्रेंड की दिवाली पार्टी में दोनों मिले और करीब आ गए। उनके बीच बातचीत काफी बढ़ गई थी और दोनों अकसर फोन पर बात करते थे। चेतन ने बताया कि उसे अंदाजा नहीं था कि उनका रिश्ता बन गया है और दोनों मिलकर केतन अग्रवाल को अपने रास्ते से हत्या करके हटा देंगे।
---विज्ञापन---
डिलीट की गई फोटो-चैट और वीडियो
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सिया और चेतन के बीच 2004 फोन कॉल हुई थीं और करीब 238 घंटे फोन पर बातचीत हुई थी। लेकिन 18 जून को वारदात अंजाम देने से पहले दोनों कैफे में मिले थे। जहां उन्होंने मर्डर प्लानिंग पर चर्चा की और फोन से चैट के साथ-साथ सारे फोटो और वीडियो भी डिलीट कर दिए। इसमें केतन के मर्डर से जुड़ी चैट, सिया-चेतन के पर्सनल फोटो और सिया के शराब पीने के वीडियो शामिल थे। पुलिस ने दोनों का फोन जब्त करके फोरेंसिक लैब भिजवा दिया है, ताकि डिलीट डाटा रिकवर किया जा सके।
---विज्ञापन---
केतन के पिता विग को लेकर क्या बोले?
पुलिस जांच में पता चला है कि सिया गोयल को मंगेतर केतन का विग लगाना पसंद नहीं था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। उसे केतन का रंग रूप और शारीरिक बनावट पसंद नहीं थी। विग पहनने और बात करते समय हकलाने की वजह से सिया के मन में केतन के लिए नफरत पैदा होने लगी थी। इसी खुन्नस और तनाव के चलते सिया ने चेतन के साथ मिलकर केतन की हत्या करने की साजिश रची। सिया साजिश के तहत ही केतन को लोहागढ़ ले गई। वहां ट्रैकिंग करके हाई पॉइंट पर पहुंच कर सिया के इशारे पर चेतन ने केतन को धक्का दे दिया।
---विज्ञापन---
लेकिन केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने विग वाली पुलिस की थ्योरी को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि सिया के परिवार को केतन की विग के बारे में सगाई से पहले ही बता दिया गया था। अगर सिया को इस बात से परेशानी थी तो वह इनकार कर सकती थी, केतन की हत्या क्यों की? केतन के सिर के बाल उड़ रहे थे, जिसका ट्रीटमेंट चल रहा था। बाल आने तक डॉक्टर ने केतन को विग लगाने की सलाह दी थी। यह बात रिश्ता पक्का होने से बहुत पहले ही सिया और उसके परिवार को बताई गई थी। सिया को विग से प्रॉब्लम थी तो वह शादी के लिए मना कर सकती थी।
---विज्ञापन---