महाराष्ट्र के बहुचर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। बीते दिन लोनावला पुलिस ने लोहागढ़ किले में जाकर हादसास्थल पर क्राइम सीन री-क्रिएट किया, जिस दौरान सिया और चेतन का सच सामने आ गया। वहीं सिया गोयल को लेकर उस कैब ड्राइवर ने कई बातें बताई हैं, जो 6 जून को बाली ट्रिप पर जाने के लिए सिया-केतन को एयरपोर्ट लेकर गया था। वहीं सिया गोयल और केतन अग्रवाल से जुड़ा एक करोड़ की शॉपिंग का नया सुराग पुलिस के हाथ लगा है। सगाई से पहले सिया-चेतन की उदयपुर ट्रिप भी सुर्खियों में है।
सिया और चेतन ने धक्का देने की बात कबूली
DSP लोनावला डिवीजन गजानन टोम्पे के अनुसार, पुलिस ने रविवार सुबह सिया अग्रवाल और चेतन चौधरी के साथ पुणे के लोहगढ़ किले में क्राइम सीन री-क्रिएट किया। डमी केतन के साथ क्राइम सीन दोहराते हुए पूछताछ करने पर पता चला कि चेतन पीछे से आया और केतन को धक्का दे दिया। सिया नीचे बैठ गई थी, जिससे उसे केतन को धक्का देने का इशारा मिला। सिया नीचे इसलिए बैठी थी, ताकि गिरते समय केतन उसे न पकड़ ले और वह भी उसके साथ नीचे न गिर जाए। धक्का लगते ही केतन का बैलेंस बिगड़ा और वह 400 फीट गहरी खाई में गिर गया।
---विज्ञापन---
जूते के फीते बांधने के बहाने नीचे बैठी सिया
पुलिस जांच के अनुसार, सिया जूते के फीते बांधने के बहाने नीचे बैठी थी। दोनों आरोपियों ने हत्या करने के तरीके गूगल पर सर्च किए थे। सिया और चेतन ने कबूल किया है कि उन्होंने केतन की हत्या की साजिश रची, क्योंकि सिया शादी नहीं करना चाहती थी और उस पर केतन से शादी करने के लिए परिवार का दबाव था। पुलिस ने चेतन चौधरी की उस मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है, जिससे वह लोहागढ़ आया था। चेतन की वह हुडी और हेडफोन भी बरामद किए गए हैं, जो उसने वारदात के समय पहने हुए थे। वीडियो में भी वह हुडी और हेडफोन पहने नजर आया था।
---विज्ञापन---
34 मिनट की फोन कॉल का राज खुल गया
पुलिस विभाग की टेक्निकल सर्विलांस टीम को सिया गोयल और चेतन चौधरी के मोबाइल से केतन की हत्या की साजिश का डिजिटल प्रूफ मिल गया है। कॉल डेटा रिकॉर्ड्स के अनुसार, 18 जून को लोहागढ़ किले पर केतन अग्रवाल को खाई में धक्का देने से 34 मिनट पहले सिया और चेतन के बीच फोन पर बात हुई थी। सिया ने चेतन को केतन की लोकेशन और मौके पर लोगों की मौजूदगी न होने के बारे में बताया था। पुलिस ने डिलीट किए जा चुके व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम डेटा को गांधीनगर स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की मदद से रिकवर किया। दोनों आरोपियों ने वारदात अंजाम देने के बाद अपने-अपने फोन से करीब 3 महीने का पूरा चैट बैकअप और वॉयस नोट्स डिलीट कर दिए थे।
---विज्ञापन---
चेतन चौधरी के स्कूटर और कपड़ों का राज
पुलिस जांच के अनुसार, चेतन चौधरी 18 जून को पुणे से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित लोहागढ़ किले कार की बजाय स्कूटर से गया, ताकि टोल प्लाजा के कैमरे में रिकॉर्ड न हो और उसी स्कूटर से पुणे लौटा। चेतन की निशानदेही पर पुलिस ने स्कूटर को जब्त कर लिया है। लोहागढ़ किले पर पहुंचने के बाद चेतन ने अपना लुक बदला। ट्रैकिंग उसने हुडी पहनकर की और नीचे उतरकर उसने काली टी-शर्ट पहन ली और लौटते समय फिर से हुडी पहन ली। चेतन को धक्का देने के बाद सिया परिजनों और पुलिस के आने तक वहीं रुकी रही और चेतन वापस पुणे लौट गया था।
---विज्ञापन---
एक करोड़ की शॉपिंग और उदयपुर की ट्रिप
पुलिस जांच के अनुसार, फरवरी में सगाई से पहल सिया और चेतन उदयपुर की ट्रिप पर गए थे। वहीं दोनों ने केतन को लेकर साजिश रची थी और सिया ने चेतन को बताया था कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती तो चेतन ने कहा कि उसे काम को सेट करने के लिए 3 साल चाहिए तो उसे इंतजार करना पड़ेगा। सिया ने साजिश के तहत केतन से एक करोड़ रुपये शॉपिंग के नाम पर लिए थे और चेतन को अपना बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए दिए थे। प्लानिंग थी कि केतन की मौत के बाद सिया की फैमिली से मिलकर चेतन शादी की बात करेगा। इस इनपुट पर अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं गया है।
---विज्ञापन---