हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता, कहा- आप मेरे बड़े भाई हैं

केरल की एक होने वाली दुल्हन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शादी का खास न्योता भेजा है. उन्होंने खुद अपने हाथों से चिट्ठी लिखकर सीएम योगी को अपने विवाह में बुलाया है.

विज्ञापन
रल की एक होने वाली दुल्हन ने UP के सीएम योगी को शादी का खास न्योता भेजा है. (Photo: ANI)

भारत अलग-अलग सभ्यताओं का देश भले ही है, लेकिन यहां हर हिंदुस्तानी का दिल एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है. कोई भी राज्य या शहर की सीमा इस बंधन को कमजोर नहीं कर सकती. ऐसा ही एक प्यारा सा रिश्ता कायम रखने के लिए केरल की एक होने वाली दुल्हन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शादी का खास न्योता भेजा है. उन्होंने खुद अपने हाथों से चिट्ठी लिखकर सीएम योगी को अपने विवाह में बुलाया है.

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर किया पोस्ट- गुरुवार को 470 खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे नियुक्ति-पत्र

दुल्हन ने सीएम योगी से मांगा आशीर्वाद

केरल की रहने वाली अरुंधति 20 दिसंबर को अलुवा में राहुल नामक शख्स के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. अरुंधति ने दो पन्नों का निमंत्रण पत्र लिखकर सीएम योगी से अपने जीवन के नए अध्याय के लिए उनका आशीर्वाद मांगा है. दुल्हन ने मुख्यमंत्री को अपना बड़ा भाई और निजी मार्गदर्शक बताया है. उन्होंने चिट्ठी में बताया कि कैसे मुख्यमंत्री के बचपन के एक वीडियो ने उनके मन में भावनात्नक मजबूती को लेकर एक नई और दृढ़ सोच पैदा कर दी. अरुंधति ने लिखा, ”मेरे लिए आप सिर्फ एक नेता से कहीं बढ़कर हैं. मैंने हमेशा आपको एक बड़े भाई के रूप में देखा है, जिनके सफर ने मुझे हिम्मत और प्रेरणा दी है.”

विज्ञापन

सीएम योगी कैसे बने प्रेरणा?

अरुंधति ने बताया कि वो पहले बेहद इमोशनल थीं और किसी की बातों से आहत होकर आंसू बहाने लगती थीं. उन्होंने कहा कि रोना उन्हें अपनी कमजोरी लगता था. अरुंधति का नजरिया तब बदला, जब उन्हें उनके चचेरे भाई ने सीएम योगी का एक वीडियो दिखाया. उस वीडियो में सीएम योगी भावुक नजर आ रहे थे. अरुंधति के भाई ने उन्हें योगी आदित्यनाथ से प्रेरणा लेने की सलाह देते हुए कहा कि रोना कभी भी कमजोरी की निशानी नहीं होती. इसके बाद अरुंधति ने अपने आंसुओं की अपनी कमजोरी समझना बंद कर दिया. उन्होंने चिट्ठी में भी इस बात का जिक्र किया. अरुंधति ने सीएम योगी की जिम्मेदारियों का मान रखते हुए कहा कि शादी में उनका आना बेहद सम्मान की बात होगी, लेकिन अगर वो अपना आशीर्वाद भी भेज दें, तो ये उनकी आने वाले जिंदगी के लिए बेहद अनमोल होगा.

ये भी पढ़ें: होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर, अग्निवीरों को भर्ती में 20% आरक्षण; योगी कैबिनेट ने 39 प्रस्तावों को दी मंजूरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola