Kerala Wayanad Landslides: केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड की घटना में मरने वालों की संख्या 165 हो गई है। केरल में अगले 48 घंटे में भारी से भारी बारिश का अलर्ट है। लोगों को चेतावनी दी गई है और सावधान रहने को कहा गया है। 94 शव मेप्पडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखे गए थे। इनमें से 11 की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। यहां से 52 शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। माना जा रहा है कि 40 से भी ज्यादा लोग नीलांबुर चलियार नदी में बह गए हैं। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक 211 लोग लापता हैं, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हैं। सेना और एनडीआरएफ की टीमें चालियार नदी और जंगल में लोगों की तलाश कर रही हैं।
लैंडस्लाइड में कई सारे घर तबाह हो गए हैं। पेड़ों के गिरने और नदियों-तालाबों के उफान पर होने से राहत और बचाव कार्य में बाधा आ रही है। इस बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने मंगलवार को हाई लेवल मीटिंग करके राहत और बचाव कार्य की समीक्षा की और आगे के लिए दिशा निर्देश दिए। दूसरी ओर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने बुधवार को वायनाड जाने का अपना प्लान बारिश के अलर्ट के बाद स्थगित कर दिया है। 10 प्वाइंट्स में जानिए वायनाड लैंडस्लाइड की घटना के 10 लेटेस्ट अपडेट –
1. कोल्लम और त्रिवेंद्रम को छोड़कर बुधवार को केरल के 12 जिलों में भारी बारिश की आशंका के चलते स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ियों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। केरल में भारी बारिश जारी है, नदियों और बांधों में जल स्तर बढ़ रहा है। केएसईबी से बांधों के क्षमता से ज्यादा भरने की सूचना मिली है। इडुक्की में जलस्तर 52.81 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिससे चिंता बढ़ गई है। वायनाड के बाणासुर सागर बांध में जलस्तर 83.26 फीसदी बढ़ा है।
2. राहत और बचाव कार्य एजेंसियों ने मंगलवार को लगातार 20 घंटे बचाव और राहत कार्य चलाया था। वहीं सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके चुरालमला में फिर से बचाव कार्य शुरू हो गया है। सेना और एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुट गई हैं।
3. मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने तिरूवनंतपुरम् में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड की घटना हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि शवों के अलावा मलबे में काफी संख्या में मानव अंग भी मिले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। इसमें कई सारे नवजात हैं, जिन्होंने इस आपदा में अपनी जान गंवाई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी बहुत सारे लोगों को बहा ले गया। वायनाड के पड़ोसी मालप्पुरम् जिले के पोथकल्लू में चालियार नदी से 16 शव मिले हैं। शवों के साथ मानव अंग भी मिले हैं।
4. विजयन ने कहा कि यह केरल में घटित सबसे भयंकर आपदाओं में से एक है। 3 हजार से ज्यादा लोगों को 45 कैंपों में शिफ्ट किया गया है।
5. मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी बहुत सारे लोग धरती के नीचे फंसे हुए हैं या बाढ़ का पानी उन्हें बहा ले गया है। उन्हें बचाने और राहत पहुंचाने का काम जारी रहेगा। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
6. आर्मी, नेवी और एनडीआरएफ ने राहत कार्य में मोर्चा संभाल लिया है। केरल सरकार की ओर से मांग किए जाने के बाद कन्नूर के एझिमाला नेवल एकेडमी की नेवी रिवर क्रॉसिंग टीम को भी राहत और बचाव में लगने को कहा गया है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट
7. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने वायनाड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अपने अलर्ट में कहा कि क्षेत्र में भारी से भारी बारिश हो सकती है।
8. मौसम विभाग ने जहां 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पथनमथिट्टा, अलापुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
9. एनडीआरएफ के कमांडर अखिलेश कुमार ने कहा कि मुंडकई गांव से हमने घायलों को सुरक्षित जगह पहुंचाया है। आशंका है कि लोग क्षतिग्रस्त घरों में फंसे हो सकते हैं। मंगलवार की रात तक हमने 70 लोगों को सुरक्षित निकाला है। बाद में खराब मौसम और बारिश की वजह से राहत कार्य को रोकना पड़ा है। लोगों को कैंपों में ठहराया गया है एनडीआरएफ के कमांडर ने कहा कि बारिश का क्रम लगातार जारी है। आने वाले दिनों में भी लैंडस्लाइड की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
10. वहीं आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के साथ टेरिटोरियल आर्मी की 122 इंफैन्ट्री बटालियन के जवान भी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। ये जवान वायनाड के मेप्पडी के प्रभावित इलाकों में राहत कार्य में लगे हुए हैं।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines