पटाखों में विस्फोट से भीषण अग्निकांड; 150 लोग बुरी तरह झुलसे, केरल में मंदिर उत्सव में हादसा

Kerala Temple Fireworks Explosion

धमाका होते ही मंदिर में अफरा तफरी मच गई।

Kerala Temple Fireworks Explosion: केरल के एक मंदिर में पटाखों में विस्फोट होने से भीषण आग लग गई। हादसा मंदिर उत्सव के दौरान हुआ, जिसमें करीब 150 लोग बुरी तरह झुलसकर घायल हुए। मंदिर में अफरा तफरी मच गई, लेकिन लोग बाहर निकले तो बचाव हो गया। घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

सोमवार देर रात को केरल के नीलेश्वरम के पास वीरकावु मंदिर में कलियाट्टू उत्सव के दौरान पंडाल में तब आग लग गई, जब पटाखों के स्टोर में अचानक चिंगारी भड़कने से विस्फोट हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और जिला पुलिस प्रमुख सहित कई अधिकारी हादसास्थल पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

विज्ञापन

जिला कलेक्टर इनबासेखर के ने आरोप लगाया है कि पटाखों का स्टॉक बिना परमिशन के किया गया था और सेफ्टी प्रोटोकॉल भी फॉलो नहीं किए गए। लापरवाही और अनदेखी के कारण हादसा हुआ है। उत्सव के आयोजकों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। हादसे की जांच रिपोर्ट बनाकर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। घायलों को मुआवजा भी दिलाया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ