kerala Student Sucide Case CBI Files FIR: केरल में वेटनरी कॉलेज के 20 साल के छात्र जे एस सिद्धार्थ सुसाइड मामले में CBI ने 20 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। बता दें कि छात्र को सुसाइड के पहले 29 घंटे तक प्रताडित किया गया था, जिससे आहत होकर छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। मामले के तूल पकड़ने के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सीबीआई जांच का आश्वासन दिया था।
बता दें केरल के वायनाड में वेटनरी कॉलेज के छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। वामपंथी छात्र नेताओं पर छात्र का मानसिक और शारिरिक शोषण कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे थे। छात्र का शव हॉस्टल के बाथरूम में लटका मिला था। बता दें कि सुसाइड से पहले छात्र को लगातार 29 घंटे तक टार्चर किया गया था। मामले में स्कूल प्रशासन ने रैंगिग के आरोपी 12 छात्रों पर कार्रवाई करते हुए कॉलेज से निलंबित कर दिया था।
CBI ने दर्ज की FIR
CBI ने छात्र सुसाइड मामले में 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। CBI ने आपराधिक साजिश, आत्महत्या के लिए उकसाने, मानसिक और शारिरिक रूप से प्रताड़ित करने, केरल निषेध रैगिंग विरोधी कानून से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के चार नेताओं यूनियन अध्यक्ष अरुण के, एसएफआई इकाई सचिव अमल इहसन, और इकाई के सदस्य आसिफ खान और अभिषेक एस के अलावा अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। अब तक की आई जांच रिपोर्ट से यह सामने आया है कि सुसाइड से पहले छात्र का मानसिक और शारिरिक रूप से शोषण किया गया। सीनियर छात्रों और साथियों ने शारीरिक और मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया कि पीड़ित छात्र आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर हो गया।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की नेटवर्थ कितनी? करोड़ों के हैं मालिक लेकिन नहीं है घर, वायनाड से नामांकन भर चुके कांग्रेस नेता
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
4 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
5 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
7 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
7 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
7 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
9 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
9 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
10 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines