Kerala Car Bus Collision: केरल में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें MBBS के 5 स्टूडेंट्स की मौत हो गई है। हादसा कार के बस में भिड़ने के कारण हुआ। हादसे में जहां कार सवार 5 लोगों की मौत हुई, वहीं बस में सवार लोग भी घायल हुए। राहगीरों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर आकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लेकिन शव डैमेज कार से निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बस में घुसने से कार पिचक गई थी। इसलिए छत को काटकर शव निकालने पड़े। कार में 7 लोग सवार थे, जिनमें से 5 लोग मारे गए और 2 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारण सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम भी लग गया था।
यह भी पढ़ें:100 लोगों की मौत, लाशों से भरे मुर्दाघर; जानें Guinea में क्यों भड़के लोग और किया नरसंहार?
अलाप्पुझा के मेडिकल कॉलेज में पढ़ते थे मृतक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा केरल के अलाप्पुझा में कलाकोड के पास हुआ। केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस से कार की टक्कर हुई। हादसे कैसे और क्यों हुआ? पुलिस को अभी तक यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस घायलों के बयानों का इंतजार कर रही है। जानकारी के अनुसार, हादसे में मारे गए छात्र TD मेडिकल कॉलेज अलाप्पुझा में MBBS फर्स्ट ईयर में पढ़ते थे। मृतकों की शिनाख्त लक्षद्वीप निवासी देवनंदन, मुहम्मद इब्राहिम, आयुष शाजी, श्रीदीप वलसन, मोहम्मद जब्बार के रूप में हुई है। पुलिस को शक है कि हादसा फिसलन के कारण हुआ। फेंगल तूफान के कारण 2 दिन से केरल में भारी बारिश हो रही है। इसके कारण कई जगहों पर सड़कों पर फिसलन देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें:कौन थे IPS हर्षवर्धन? जिनकी पहली पोस्टिंग बनी आखिरी, जॉइनिंग के लिए जाते समय मौत
पुलिस खंगाल रही इलाके में लगे CCTV कैमरे
केरल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम में फोन आया था कि एक कार और बस की टक्कर हो गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो कार बुरी तरह डैमेज मिली। पुलिस ने तुरंत कटर मंगवाकर कार को काटा और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। सभी कार सवारों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन पुलिस ने प्राथमिक जांच में ही 5 कार सवारों को मृत घोषित कर दिया। 2 घायलों की सांसें चल रही थीं, जिन्हें भर्ती करके उपचार दिया गया। बस में सवार लोग भी घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसास्थल के आस-पास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है, ताकि हादसा होने का असली कारण पता चले।
यह भी पढ़ें:OMG! मंडप में लूडो खेल रहा दूल्हा, वायरल तस्वीर देख यूजर्स ने लिए मजे
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
2 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
2 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
4 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
5 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
6 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
7 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
8 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines