केरल के त्रिशूर जिले के हाईवे पर आठ इंजीनियरिंग छात्रों की एक सड़क हादसे में मौत हो गई. छात्रों की तेज रफ्तार कार NH-66 हाईवे पर गलत तरीके से खड़े एक ट्रक से टकरा गई. सभी छात्र तमिलनाडु के डिंडीगुल के रहने वाले थे. पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे कैपामंगलम के पनामबिक्कुन्नु में हुआ. कार गुरुवायूर से कोंडुंगलूर की तरफ जा रही थी.
FIR के मुताबिक, ट्रक हाईवे के दाईं ओर बैरिकेड के पास गलत तरीके से खड़ा था. यहां पर सड़क बनाए जाने का काम भी हो रहा था, जिसकी वजह से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था.
पुलिस का कहना है कि कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी और ड्राइवर को बैरिकेड नहीं दिखाई दिए, जिसकी वजह से वह सीधे ट्रक में जा घुसी. हादसे में
छह छात्रों की मौत मौके पर ही हो गई. इनके अलावा बाकी के दो छात्रों ने पास के अस्पताल ले जाने पर दम तोड़ दिया. ये सभी छात्र डिंडीगुल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे.
हादसे में जिनकी मौत हुई है, उनमें डिंडीगुल के सूर्या, युवासंजीत, विश्व, जोशुआ और संतोष और प्रसन्ना मदुरई के रहने वाले थे. बाकी दो की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पहले स्थानीय लोगों ने पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया. इसके बाद हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला. शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया. पुलिस ने छात्रों के पहचान पत्रों के आधार पर उनके परिवार से संपर्क किया है.
(PTI से मिली जानकारी के मुताबिक )
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
8 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
8 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
9 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
10 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
13 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
14 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
15 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
17 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
17 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines