देशभर में बारिश ने बिगाड़े हालात, केरल में बाढ़ के कारण 8 की मौत, जम्मू में लैंडस्लाइड

Flood In India: भारत के कई राज्यों में तेज बारिश और बाढ़ ने आम जिंदगी के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं. जहां जम्मू और हिमाचल प्रदेश लैंड स्लाइड का सामना कर रहा है, वहीं केरल से 8 लोगों की मौत की खबर आई है.

Kerala Flood

Kerala Flood (ANI)

Kerala Rain Leaves 8 Dead: देशभर में मानसून का कहर देखने को मिल रहा है, इस बीच केरल में भारी बारिश की वजह से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग लापता हैं और 13 अन्य घायल हो गए हैं. लैंडस्लाइड, बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं की वजह से पूरे राज्य में भारी तबाही हुई है. सरकार ने बचाव और राहत अभियान तेज कर दिया है क्योंकि कई जिले खराब मौसम का असर झेल रहे हैं.

विज्ञापन

केरल में कितना नुकसान?

केरल सरकार के मुताबिक, 27 घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं और 196 को थोड़ा नुकसान हुआ है. कुल 5,792 लोगों को केरल में बनाए गए 209 राहत कैंपों में शिफ्ट किया गया है. मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने भरोसा दिलाया कि जिन परिवारों ने अपने अपनों, घरों और रोजी-रोटी को खो दिया है, उन्हें आर्थिक मदद और पुनर्वास में मदद दी जाएगी. उन्होंने लोगों, खासकर पहाड़ी इलाकों में रहने वालों से बारिश में थोड़ी कमी के बावजूद अलर्ट रहने की भी अपील की.

विज्ञापन

केरल के इन जिलों में चेतावनी

IMD ने 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि तिरुवनंतपुरम और कोल्लम के लिए येलो अलर्ट जारी है. मौसम एजेंसी ने 3 और 6 अगस्त को और भारी बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है. मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे खराब समुद्री हालात और 60 किलोमीटर तक की हवा की वजह से केरल-कर्नाटक-लक्षद्वीप के तट पर जाने से बचें.

स्कूलो-कॉलेजों में सोमवार की छुट्टी

अधिकारियों ने बताया कि केरल के कुछ हिस्सों में शनिवार को बहुत ज्यादा भारी बारिश हुई, जिसमें कन्नूर जिले के अय्यनकुन्नू में लगभग 320 मिलीमीटर बारिश हुई. पथनमथिता, इडुक्की, वायनाड, कोट्टायम, कोझिकोड और कन्नूर के कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया, जबकि रन्नी और कुट्टनाड जैसी जगहों पर बारिश कम होने के बाद भी पानी भरा रहा. बचाव के कामों में मदद के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की और टीमें, फायर और रेस्क्यू के लोग, मछली पकड़ने वाली नावों के साथ तैनात किए गए हैं. अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर 3 अगस्त को पथनमथिता, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन में भी छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है.

विज्ञापन

जम्मू में लैंडस्लाइड ने रोकी रफ्तार

बारिश की वजह से पिछले दिनों जम्मू रीजन में भूस्खलन हुआ था, जिसने जम्मू-श्रीनगर हाइवे की रफ्तार रोक दी. डोडा जिसे मेन ब्रिज वाहनों की आवाजाही के लिए फिलहाल रोक दिया गया है. इसके कारण स्थानीय लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वही अमरनाथ तीर्थ यात्रियों के मन में मौसम के बिगड़ने का डर पैदा हो गया है. हालांकि प्रशासन को जल्द ही जीवन सामन्य होने की उम्मीद है.

देश के इन राज्यों का हाल भी बुरा

भारत के कई राज्यों में भारी मॉनसून बारिश का असर जारी है. दक्षिण गुजरात में बाढ़ का पानी भरा हुआ है क्योंकि उफान पर चल रही नदियों ने निचले इलाकों को डुबो दिया है, जबकि महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में बाढ़ से नुकसान, ट्रांसपोर्ट में रुकावट और फसल के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. हिमाचल प्रदेश में, लगातार बारिश से लैंडस्लाइड और सड़कें जाम हो गई हैं, जिससे अधिकारियों ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इस बीच, असम में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है, लेकिन यहां 82 मौतें और तकरीबन 1.78 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जो इस आपदा के बड़े पैमाने को दिखाता है, जबकि राहत और पुनर्वास के काम जारी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ