Kerala: केरल के कोझिकोड में एलाथूर के पास चलती ट्रेन में कहासुनी के बाद एक यात्री ने अपने सह-यात्री समेत उसके परिवार को आग के हवाले कर दिया। घटना में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग झुलस गए। घटना अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन के डी1 कोच में रविवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।
रविवार सुबह न्यूज एजेंसी ANI के ट्वीट के मुताबिक, जहां घटना हुई, वहां से 100 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक पर बच्चे समेत तीन लोगों के शव मिले हैं। तीनों मृतक एक ही परिवार के हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, आग लगने की घटना के बाद लोगों ने ट्रेन से छलांग लगा दी होगी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
और पढ़िए – Gujarat riots: सामूहिक हत्याओं और दुष्कर्म मामले में सभी 26 आरोपी बरी, 20 साल 4 महीने बाद आया फैसला
आरोपी के पहचान की कोशिश जारी
रेलवे सूत्रों के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की भी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद यात्रियों ने चेन खींच दिया जिसके बाद आरोपी ट्रेन के धीमा होने का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। अन्य यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को घटना की जानकारी दी।
और पढ़िए – Gujarat News: ऊना में दो गुटों में झड़प, पथराव के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
घटना में झुलसे लोगों को आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कहा कि मृतकों में दो की पहचान तौफीक और रेहाना के रूप में हुई है। एक चश्मदीद के मुताबिक, कोरापुझा नदी के किनारे एक पुल पर ट्रेन के रुकने के तुरंत बाद करीब 30 साल का शख्स कूदकर भाग गया।
उधर, पुलिस ने पास के एक घर के सीसीटीवी कैमरे से हमलावर के फुटेज हासिल किए हैं और घटना को एक सुनियोजित हमला होने का संदेह जताया है। घायलों में से एक ने पुलिस को बताया कि हमलावर ने ज्वलनशील पदार्थ से भरी एक बोतल निकाली और उसे सह-यात्रियों पर छिड़क दिया, इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते आरोपी ने आग लगा दी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
17 mins agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
51 mins agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
4 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
4 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
4 hrs agoLIVE: गुजरात के बनासकांठा पहुंचे PM मोदी, BBBRC के एनिमल फार्म का किया दौरा
4 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
12 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
13 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines