Husband Fear Of Wife: केरल के पथनमथिट्टा जिले का एक अजीब वाक्या सामने आया है। यहां का एक शख्स अपनी पत्नी के डर से करीब डेढ़ साल तक गायब रहा। पुलिस ने अब 34 साल के शख्स का पता लगाकर उसे बरामद कर लिया है। पूछताछ में शख्स ने बताया कि वो अपनी पत्नी के डर से पिछले डेढ़ साल से गायब था।
पुलिस के मुताबिक, डेढ़ साल पहले अपने किराए के घर से लापता हुए 34 साल के नौशाद को इडुक्की जिले के थोडुपुझा के पास एक गांव से ढूंढ निकाला गया है। नौशाद ने पुलिस को जो जानकारी दी उसके आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी 25 साल की अफसाना को गिरफ्तार कर लिया।
नवंबर 2021 में गायब हुआ था नौशाद
पुलिस के अनुसार, पथानामथिट्टा जिले के कलंजूर इलाके का रहने वाला नौशाद नवंबर 2021 में अपने किराए के घर से लापता हो गया था। इसके बाद, वह थोम्मनकुथु के एक खेत में मजदूर के रूप में रह रहा था। थोडुपुझा में पत्रकारों से बात करते हुए नौशाद ने कहा कि उसने घर छोड़ दिया क्योंकि वह अपनी पत्नी से डर गया था।
उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने कुछ लोगों से उसकी पिटाई कराती थी। उधर, पुलिस को बयान देकर गुमराह करने के मामले में गुरुवार को अफसाना को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, अफसाना ने पहले पुलिस को बयान दिया था कि नौशाद की हत्या उसने की है और उसके शव को दफना दिया है। पुलिस उसके शव को बरामद करने के लिए अफसाना को कुछ स्थानों पर ले गई थी, लेकिन शव या फिर कंकाल बरामद नहीं हुआ था।
बताया जा रहा है कि नौशाद की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने दर्ज कराई थी। उन्होंने दो दिन पहले नौशाद को कूडल रेलवे स्टेशन पर देखा था जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी थी।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
2 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
5 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
6 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines