हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

साइकिल चला रही बच्ची के गले में फंसा च्युइंग गम, युवकों ने ऐसे बचाई जान; वीडियो वायरल

केरल के कन्नूर में एक छोटी बच्ची की जान कुछ युवकों की सतर्कता और समझदारी के चलते बच गई. बच्ची साइकिल चला रही थी और च्युइंग गम खा रही थी तभी अचानक च्युइंग गम उसके गले में फंस गया और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी. इसके तुरंत बाद बच्ची अपनी साइकिल लेकर वहीं पास में सब्जी खरीद रहे युवकों के पास पहुंची और उनसे मदद मांगी. वहां मौजूद एक युवक स्थिति को समझ गया और उसने बच्ची की पीठ पर दबाव डाला. ऐसा करने के बाद ही उसके मुंह से च्युइंग गम बाहर निकल आया और बच्ची की जान बच गई.

विज्ञापन

Kannur News: केरल के कन्नूर में एक छोटी बच्ची की जान कुछ युवकों की सतर्कता और समझदारी के चलते बच गई. बच्ची साइकिल चला रही थी और च्युइंग गम खा रही थी तभी अचानक च्युइंग गम उसके गले में फंस गया और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी. इसके तुरंत बाद बच्ची अपनी साइकिल लेकर वहीं पास में सब्जी खरीद रहे युवकों के पास पहुंची और उनसे मदद मांगी. वहां मौजूद एक युवक स्थिति को समझ गया और उसने बच्ची की पीठ पर दबाव डाला. ऐसा करने के बाद ही उसके मुंह से च्युइंग गम बाहर निकल आया और बच्ची की जान बच गई.

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बच्ची साइकिल चलाते समय च्युइंग गम खाती है और अचानक उसे कुछ अजीब सा महसूस होता है. इसके बाद बच्ची पास में खड़े लोगों से मदद मांगती है.

यह भी पढ़ें- Mohammed Nizamuddin Death: अमेरिकी पुलिस ने मारी भारतीय इंजीनियर को गोली, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

विज्ञापन

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया और इलाके के स्थानीय लोग भी तारीफ कर रहे हैं कि एक युवक की समझदारी के चलते उस छोटी सी बच्ची की जान बच गई. वहीं, दूसरी ओर केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने फेसबुक पर इन युवकों की तारीफ करते हुए लिखा, ‘कन्नूर के पल्लिक्करा में युवाओं ने च्युइंग गम से दम घुट रही बच्ची की जान बचाई, सभी का आभार.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola