हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मोबाइल चोरी में पहुंचा था जेल, दीवार फांदकर आधार कार्ड मांगने थाने पहुंचा चोर

केरल के अलुवा जेल से फरार कैदी मधुर ज्या सोनोवाल अपना आधार कार्ड लेने पुलिस थाने पहुंच गया. पुलिस पहचान पाती, इससे पहले वह फिर भाग निकला.

विज्ञापन
जेल से भागा कैदी आधार कार्ड लेने थाने पहुंचा, फिर फरार हुआ, तलाश में जुटी पुलिस. (Photo- AI)

केरल के अलुवा उप कारागार से फरार हुआ असम का एक कैदी उस समय चर्चा में आ गया, जब जेल से निकलने के बाद वह अपना आधार कार्ड लेने सीधे पुलिस थाने पहुंच गया. हैरानी की बात यह रही कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मी उसे पहचान नहीं पाए. बाद में जब उसने उन पुलिस अधिकारियों को देखा, जिन्होंने उसे पहले गिरफ्तार किया था, तो वह मौके से भाग निकला. अब केरल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ कैदी

असम के धेमाजी का रहने वाला 28 वर्षीय मधुर ज्या सोनोवाल 24 अगस्त को अलुवा उप कारागार से फरार हुआ था. उसे मोबाइल फोन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था और इसके बाद जेल भेजा गया था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने जेल परिसर में बन रही एक इमारत का सहारा लिया और वहां से ऊंची दीवार पार कर बाहर निकल गया. जेल विभाग ने इस मामले में सुरक्षा में हुई चूक की जांच भी शुरू कर दी है.

आधार कार्ड लेने थाने पहुंचा, पुलिस को चकमा देकर भागा

जेल से भागने के बाद सोनोवाल पेरुंबवूर पुलिस थाने पहुंचा और अपना आधार कार्ड वापस मांगा. रिसेप्शन पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे पहचान नहीं सके और उन्होंने उसकी बात सुनी. लेकिन कुछ देर बाद उसने उन पुलिस अधिकारियों को देख लिया, जिन्होंने उसे गिरफ्तार करने में मदद की थी. इसके बाद वह तुरंत थाने से भाग गया. पुलिस के लिए यह घटना किसी हैरानी से कम नहीं है कि फरार कैदी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और फिर वहां से भी निकल गया.

विज्ञापन

तलाश तेज, सभी थानों और RPF को अलर्ट

पुलिस ने सोनोवाल की तलाश तेज कर दी है. पेरुंबवूर और आसपास के इलाकों में उसकी खोज की जा रही है. उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है और राज्य के सभी पुलिस थानों को उसकी जानकारी भेज दी गई है. अगर वह ट्रेन से केरल से बाहर जाने की कोशिश करता है तो उसे पकड़ने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को भी अलर्ट किया गया है. असम पुलिस को भी इसकी जानकारी दी जाएगी, ताकि वह अपने गांव या इलाके में पहुंचने पर पकड़ा जा सके. इस बीच जेल विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि आखिर सुरक्षा में ऐसी चूक कैसे हुई.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola