Kerala Idukki Double Murder Case: केरल के इडुक्की जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरी की घटना की जांच कर रही पुलिस ने डबल मर्डर केस का खुलासा किया है। यह खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने दो लोगों को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की। मामला कट्टप्पाना शहर का बताया जा रहा है।
दुकान से चोरी करते 2 युवकों को लोगों ने पकड़ा
दरअसल, 2 मार्च को कट्टप्पाना में लोगों ने एक दुकान से चोरी करते हुए दो लोगों विष्णु (27) और उसके दोस्त नीतीश (31) को पकड़ा और उन्हें पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उनके बयान एक-दूसरे से अलग पाए गए। इस पर जब पुलिस ने कांचियार पंचायत क्षेत्र के कक्कटुकड़ा गांव में विष्णु के किराए के घर की तलाशी तो उसके होश उड़ गए।
बंद कमरे में मिलीं दो महिलाएं
पुलिस ने देखा कि दो महिलाओं को एक कमरे में बंद किया गया है, जो विष्णु की मां और बहन थीं। जब पुलिस ने विष्णु के पिता एनजी विजयन के बारे में पूछताछ की तो दोनों ने ठीक से जवाब नहीं दिया। इस पर पुलिस ने उनके रिश्तेदारों से संपर्क किया तो पता चला कि उनका भी विष्णु के पिता से कोई संपर्क नहीं था। पुलिस जांच में पता चला कि विजयन की एक बेटी थी, जिसने शादी से पहले ही 2016 में एक संतान को जन्म दिया था। हालांकि, उसे परिजनों ने मारकर फर्श के नीचे गाड़ दिया। उस समय वह केवल 4 दिन का था।
नवजात को दफन करने के बाद बेचा घर
कट्टप्पना के डिप्टी एसपी पीवी बेबी (Kattappana Deputy SP P V Baby) ने बताया कि 2016 में विजयन की बेटी, जिसकी शादी नहीं हुई थी, उसने एक संतान को जन्म दिया था, लेकिन उसे मौत के घाट उतार दिया गया। नीतीश एक पुजारी था। उसने नवजात को मारने का सुझाव दिया। बताया जाता है कि नवजात को दफन करने के बाद विजयन के परिवार ने घर बेच दिया और पिछले साल अगस्त में कक्कटुकड़ा में एक किराए के मकान में रहने लगे। लगभग उसी समय विजयन की हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें: Double Murder: भाजपा के वरिष्ठ नेता और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से मर्डर, कमरे में मिले शव
किराए के मकान में फर्श के नीचे दबे शव को निकाला बाहर
पुलिस ने रविवार को किराए के मकान में फर्श के नीचे दबे उसके शव को बाहर निकाला। उन्हें शक है कि उनकी मौत में उनके बेटे विष्णु के साथ-साथ नीतीश का भी हाथ है। बता दें कि दो महिलाओं को घर में कैद करने पर सवाल बने हुए हैं। कांचियार पंचायत सदस्य राम मनोहरन ने कहा कि स्थानीय लोगों को पता नहीं था कि महिलाएं वहां रह रही थीं। विष्णु ने कहा था कि घर उसने अपने और पिता के लिए लिया है। विष्णु के पिता को भी हमने वहां कभी नहीं देखा।
विजयन की हत्या की जांच में जुटी पुलिस
मनोहरन ने कहा विष्णु ने पड़ोसियों को बताया था कि उसकी मां और बहन पुणे में रहती हैं। हर दिन वह यह कहकर निकलता था कि वह अपने किसी और जगह बन रहे नए घर को देखने जा रहा है। पुलिस ने कहा कि वह विजयन की हत्या की जांच कर रही है।उसे आरोपी व्यक्तियों, विष्णु और नीतीश के बयानों की जांच करनी होगी। बताया जाता है कि नीतीश और विजयन के बीच विवाद था, जिसके कारण विजयन की हत्या हुई। हम यह भी देख रहे हैं कि क्या विवाद की वजह कोई वित्तीय लेनदेन है।
यह भी पढ़ें: CAA के लागू होते ही इस राज्य में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन, 11 मार्च को बताया ‘काला दिन’
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
2 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
3 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
4 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
8 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines