kerala HC revises dress code for women: केरल हाईकोर्ट ने राज्य में महिला न्यायिक अधिकारियों के ड्रेस कोड में बदलाव करने की घोषणा की है। पहले इन अधिकारियों को बैरिस्टर या बैचलर ऑफ लॉ के गाउन के साथ-साथ एक सफेद कठोर या नरम कॉलर और बैंड के साथ हल्के रंग की ड्रेस पहनती थी। जिसमें महिला अधिकारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। महिला अधिकारियों ने इसकी शिकायत भी की थी। महिला अधिकारियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए, केरल हाईकोर्ट ने अधिकारियों की वर्दी को बदलने निर्णय लिया है।
इस दौरान महिला न्यायिक अधिकारियों ने रजिस्ट्रार को लिखित रूप में ड्रेस पहनने के दौरान होने वाली कठिनाइयों को व्यक्त किया था। उन्होने इस पत्र में बताया, कि ड्रेस पहनकर कोर्ट हॉल में लंबे समय तक रहने में परेशानी होती है। परिणामस्वरूप, उन्होंने पुरानी ड्रेस की जगह चूड़ीदार पहनने का प्रस्ताव रखा था।
न्यायाधीशों की एक समिति ने इस अभ्यावेदन की समीक्षा की और अपनी रिपोर्ट प्रशासनिक समिति को दी थी। इस मामले पर पूर्ण न्यायालय सत्र के दौरान चर्चा की गई। विचार करने के बाद, केरल हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर, 2023 को महिला अधिकारियों द्वारा किए गए अनुरोध को मंजूरी दे दी। इन सभी परिवर्तनों को लागू करने के लिए एक नया परिपत्र जारी किया गया।
ड्रेस कोड में तीन विकल्प
ड्रेस कोड में तीन विकल्प चुन सकती है। जैसे वे काले कॉलर वाले ब्लाउज के साथ सफेद साड़ी, काले हाई नेक कोट के साथ सफेद सलवार, या मामूली घुटने तक लंबाई वाली स्कर्ट के साथ सफेद शर्ट पहन सकती हैं। महिला अधिकारियों को आवश्यकतानुसार काले गाउन के साथ-साथ कड़े या मुलायम कॉलर और बैंड भी पहनने होंगे।
केवल महिलाओं की ड्रेस बदली
बता दे कि यह परिवर्तन केवल महिला अधिकारियों पर लागू होता है। पुरुष अधिकारी अपनी ड्रेस कोड ही पहनेंगे। जिसमें बेंच की अध्यक्षता करते समय एक काला खुला कॉलर कोट, सफेद शर्ट, सफेद कठोर या मुलायम कॉलर और बैंड और बैरिस्टर या बैचलर ऑफ लॉ का गाउन शामिल है। सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि महिला अधिकारियों अपने पहनावे में सफेद और काले के अलावा किसी भी रंग का उपयोग करने से बचना होगा। इस ड्रेस कोड का उद्देश्य महिला न्यायिक अधिकारियों को होने वाली समस्याओं को दूर करना है। साथ ही उनको काम के दौरान सुविधाजनक वर्दी प्रदान करना है।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
1 hr agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
3 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
3 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
3 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
5 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
5 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
7 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines