'प्यार नहीं, सबको सिर्फ पैसा चाहिए'; सुसाइड नोट से सामने आया इंजेक्शन लगा जान देने वाली डॉक्टर का दर्द

Dr. Shahana Suicide Case: उसका दिल टूट गया था। दर्द उससे बर्दाश्त नहीं हो रहा था। इसलिए उसने अपना दर्द शब्दों में बयां किया और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पढ़ें डॉक्टर ने सुसाइड नोट में क्या लिखा…

Dr. Shahana Suicide

Dr. Shahana Suicide

Kerala Doctor Shahana Suicide Note: इंसानियत मर चुकी है। किसी को प्यार, इमोशन्स, अपनेपन, रिश्ते नातों से कोई मतलब नहीं है। सबको सिर्फ पैसा चाहिए। मैंने उसे दिल से चाहा, टूट कर प्यार किया, अपना माना। शादी करके अपनी जिंदगी उसके नाम करना चाहती थी, लेकिन उसने एक BMW, जमीन और पैसे के लिए साथ छोड़ने में देर नहीं लगाई। मेरा प्यार, चाहत, अपनापन उसके लिए कोई मायने नहीं रखता था…26 साल की डॉक्टर ने सुसाइड नोट में अपने दिल का दर्द बयां किया और खुद को एनेस्थीसिया का हाई डोज का इंजेक्शन खुद को लगाकर सुसाइड कर लिया। हालांकि पुलिस ने तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट डॉ. ईए रूवाइज को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन एक लड़की जो दुल्हन बनने वाली थी, उसकी सुसाइड ने देश को झकझोर कर रख दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

शादी टूटने से परेशान होकर सुसाइड किया

गत 4 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही डॉ. शहाना अपने घर में बेहोशी की हालत में मिली। जब वह नाइट ड्यूटी देने नहीं आए तो दोस्त घर पहुंचे। वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दोस्तों ने बताया कि शहाना के मंगेतर ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि वह दहेज में कार, जमीन और सोना मांग रहा था, जिसे शहाना का परिवार नहीं दे सका तो शादी टूट गई। इसके चलते वह परेशान थी। इसी परेशानी में उसने सुसाइड करने का कदम उठाया। मामला सामने आने के बाद केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जांच के आदेश दिए। पुलिस ने शहाना के बॉयफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज किया, जिसे अब पुलिस ने पकड़ लिया है। राज्य महिला आयोग ने भी जांच रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन

गवर्नर ने घटना पर दुख जताया, जांच के आदेश

केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने भी घटना पर दुख जताया और मामले की गहन जांच करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमें आज भी दहेज लोभियों के खिलाफ जागरूक होने की जरूरत है। मुझे काफी दुख हुआ, यह जानकर की केरल जैसे साक्षर प्रदेश में यह घटना हुई। दहेज मांगना और देना न सिर्फ एक बुराई है, बल्कि लड़की के परिवार के साथ किया गया दुर्व्यवहार है। शहाना के पिता की मौत 2 साल पहले मौत हो चुकी थी। वह अपनी मां और 2 भाई-बहनों के साथ रहती थीं, लेकिन उसने जिसे अपना हमसफर चुनना चाहा, जिस पर विश्वास किया, उसी ने उसे सुसाइड करने को मजबूर कर दिया। दहेज के ऐसे लोभियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जांच के आदेश दे दिए हैं। आरोपी को पकड़ लिया है। जल्दी ही मामले में आगामी कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

WhatsApp Image 2023-12-07 at 13.50.14

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ