Kerala Covid Update: केरल में सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य, जानें देश में क्या है कोरोना की स्थिति
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Kerala Covid Update: कोरोना को लेकर केरल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने सभी सार्वजनिक जगहों पर मास्क अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है। दिशा निर्देश जारी करते हुए सरकार ने आशंका जताई है कि राज्य में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ सकते हैं।
गाइडलाइन के मुताबिक, सभी सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थलों और सभाओं में लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य सरकार ने अपने आदेश में कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी निर्देश दिया है।
इसके अलावा, सरकार ने दुकानों, थिएटरों और विभिन्न आयोजनों के आयोजकों को भी लोगों के लिए सैनिटाइज़र की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। संभावित कोविड वृद्धि के बारे में चिंताओं के बीच जारी किया गया यह आदेश अगले 30 दिनों तक राज्य के सभी हिस्सों में लागू रहेगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को देश में 114 नए कोरोनोवायरस संक्रमण के मामले आए, एक्टिव केस घटकर 2,119 रह गए। राष्ट्रीय कोविड रिकवरी दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है।
भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम डेटा के अनुसार, अमेरिका में मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार XBB.1.5 वैरिएंट के मामलों की संख्या देश में बढ़कर 26 हो गई है। XBB.1.5 वैरिएंट के केस अब तक 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पाए गए हैं, जिनमें दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: