Kerala Congress special appeal to Amitabh Bachchan: केरल कांग्रेस ने गुरुवार को यूपी के गोरखपुर से खचाखच भरी ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो के साथ कैप्शन में अमिताभ बच्चन का नाम लिखा हुआ था। वीडियो के कैप्शन में आगे लिखा था कि हमें आपकी छोटी सी मदद चाहिए। करोड़ लोग इस तरह से यात्रा करने का मजबूर हैं। यहां तक कि रिजर्वेशन वाले डिब्बों का भी यही हाल हैं। उत्तर भारत में तापमान 52 डिग्री है और ये वीडियो गोरखपुर की एक ट्रेन का है जहां से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आते हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिब्बे में कई सारे लोग बैठे हैं और गर्मी से निजात पाने के लिए प्लास्टिक के पंखे का यूज कर रहे हैं। इस दौरान केरल कांग्रेस ने केंद्र की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में देश की जनसंख्या 14 करोड़ बढ़ गई है लेकिन भारतीय रेलवे में ट्रेनों की संख्या उस अनुपात में नहीं बढ़ी।
रेलमंत्री ने नहीं सुनी अपील
इस दौरान केरल कांग्रेस ने कहा कि हमनें अपने बेड़े में वंदे भारत ट्रेनें शामिल की हैं लेकिन इन ट्रेनों के अधिकांश डिब्बे खाली ही रहते हैं। इस पोस्ट में केरल कांग्रेस ने यह भी बताया है कि उन्होंने इसके लिए बाॅलीवुड अभिनेता से क्यों संपर्क किया है? पार्टी ने कहा कि हमनें हाल ही में रेल मंत्री से इस संबंध में बात की थी लेकिन उन्होंने हमारी प्रार्थना नहीं सुनी। ऐसे में हमें अपनी बात पहुंचाने के लिए बाॅलीवुड अभिनेता का सहारा लेना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ेंः Video: बिहार की इन 3 सीटों पर विपक्ष ने मुश्किल कर दी BJP की राह! बेहद दिलचस्प हुआ मुकाबला
ये भी पढ़ेंः ’75 दिन 200 से अधिक रैलियां…रोड शो…’ पीएम मोदी का चुनावी अभियान खत्म
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
1 hr agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
2 hrs agoLIVE: चक्रवाती तूफान अर्नब की स्पीड हुई स्लो, MP/UP समेत 9 जिलों में अलर्ट
3 hrs agoLIVE: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
4 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
4 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
11 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
11 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
12 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
14 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines