Kerala Accident: तिरुवनंतपुरम जा रही ट्रक से कार की जोरदार टक्कर, पांच लोगों की मौत

Mini truck and tractor collide in Hathras four killed, hindi news, up
विज्ञापन

Kerala Accident: केरल में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। अंबालापुझा पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, चार लोगों की मौके पर जबकि एक युवक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

जानकारी के मुताबिक, अलप्पुझा जिले के अंबालापुझा के पास तिरुवनंतपुरम की ओर जा रही एक लॉरी से एक कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान कार सवार पांच में से चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।

विज्ञापन

हादसे (Kerala Accident) की सूचना के बाद अंबालापुझा पुलिस मौके पर पहुंची और एक गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल, इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ