Kerala Mass Murder: केरल के तिरुवनंतपुरम के निकट वेंजारामूडु में एक ही दिन में 5 लोगों की हत्या किए जाने की दर्दनाक खबर सामने आई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 23 वर्षीय अफान ने सोमवार को 6 लोगों पर क्रूरता से हमला किया था। जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि उसकी मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अफान नशे की हालत में था और उसने अपनी दादी, चाचा-चाची, छोटे भाई और अपनी 19 साल की प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की ओर से की गई हत्याएं ‘क्रूर’ थीं और उसके नशीले पदार्थों के सेवन के सबूत भी मिले हैं।
खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्म
इस खौफनाक घटना को अंजाम देने के बाद अफान खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस अधिकारी से कहा, ‘मैंने 6 लोगों को मार दिया और खुद भी जहर खा लिया है।’ आरोपी ने दावा किया कि उसने चूहे मारने की दवा पी ली है। पहले तो पुलिस को यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां 5 शव पड़े मिले और उसकी मां जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। मृतकों में अफान की दादी सलमा बीवी (88), उसका छोटा भाई अफसान (13), उसकी गर्लफ्रेंड फरसाना (19), उसके चाचा लतीफ और लतीफ की पत्नी शाहिदा शामिल हैं। वहीं, अफान की मां शमी फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।
अफान ने क्यों की गर्लफ्रेंड की हत्या?
अफान ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की जान डर और लगाव की भावना के कारण ली। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने कहा कि ‘अगर मैं मर गया तो मेरी प्रेमिका अकेली रह जाएगी।’ इससे पता चलता है कि वह प्रेमिका को अपने पीछे छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकता था। अफान और फरसाना की प्रेम कहानी वेंजारामूडू में उनके स्कूल के दिनों में शुरू हुई थी। फरसाना, उस इलाके के एक कॉलेज की होनहार पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा थी और अपने एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए जानी जाती थी। जिस दिन उसकी मौत हुई, उस दिन अपने परिवार से कह कर गई थी कि वह ट्यूशन के लिए जा रही है। लेकिन, उसके परिवार को क्या पता था अब वह कभी वापस नहीं आएगी। पुलिस ने बताया कि सोमवार को दोपहर 3:30 बजे अफान उसे उसके घर से ले गया और अपने घर की ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में ले गया, जहां उसने फरसाना की बेरहमी से हत्या कर दी।
अलग-अलग जगहों पर हत्या को दिया अंजाम
जांच के दौरान पता चला कि अफान ने 3 अलग-अलग घरों में हत्याओं को अंजाम दिया और मोटरसाइकिल से एक घर से दूसरे घर गया। हत्या करने के लिए अफान सबसे पहले अपने घर पेरुमाला से करीब 14 किलोमीटर दूर कल्लरा-पंगोडे पहुंचा। जहां उसने दोपहर 3 बजे के करीब अपनी दादी सलमाबीबी की हत्या की। दादी की हत्या के बाद वो 16 किलोमीटर दूर चुल्लालम पहुंचा। जहां उसने अपने पिता के भाई लतीफ और लतीफ की पत्नी शाहिदा की हत्या की। इसके बाद वो वापस पेरुमाला लौटा, जहां उसने अपनी प्रेमिका फरसाना और भाई अफसान की हत्या कर दी।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को शक है कि अफान ड्रग्स का आदी था और उसने नशे की हालत में इन हत्याओं को अंजाम दिया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वह किसी अपराधी गैंग या नशे के कारोबारियों से तो नहीं जुड़ा था। पुलिस आर्थिक तंगी से लेकर लव एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि अफान को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है क्योंकि उसने जहर खा लिया था और फिलहाल तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
पड़ोसियों ने किया बड़ा दावा
इस हत्याकांड के बाद से अफान के परिवार और आसपास के लोग इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि उसने ऐसा किया। अफान के घर के पास चाय की दुकान चलाने वाली एक महिला ने कहा कि वह अपने छोटे भाई से बहुत प्यार करता था और उसकी देखभाल करता था। मैं यकीन नहीं कर सकती कि उसने ऐसा किया। रिश्तेदारों और पड़ोसियों का यह भी कहना है कि अफान एक अच्छा लड़का है।
संबंधित खबरें
हूती हमलों का रियाद की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
8 mins agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
48 mins agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
1 hr agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 hr ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
3 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
4 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
4 hrs agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
6 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines