केरल (कोझिकोड): गरीब की किस्मत कब चमक जाए, इसका एक ताजा उदाहरण सामने आया है। 11 गरीब महिला ने कुछ-कुछ पैसे जोड़कर 250 रुपये जुटाए। इस रुपयों से महिलाओं ने कुछ ऐसा काम किया कि अब वो 10 करोड़ की मालकिन बन चुकी हैं। कहानी भी ऐसी है कि हर कोई हैरान है।
11 महिलाओं ने इसे जोड़े 250 रुपये
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये कहानी केरल के मलप्पुरम स्थित परप्पानंगडी नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाली हरिथा कर्म सेना (एचकेएस) की 11 महिला सदस्यों की है। उन्होंने मानसून बंपर लॉटरी का पहला पुरस्कार यानी 10 करोड़ रुपये जीते हैं। रिपोर्ट में कहा है कि 250 रुपये इकट्ठा करने के लिए नौ महिलाओं ने 25-25 रुपये और दो महिलाओं ने 12.5-12.5 रुपये दिए थे।
कचरा उठाने का काम करती हैं ये महिलाएं
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये महिलाएं पिछले ढाई साल से अपना परिवार चलाने के लिए घरों और प्रतिष्ठानों से गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरा इकट्ठा करती हैं। ये महिलाएं नगर पालिका में 57 सदस्यीय एचकेएस ग्रुप का हिस्सा हैं। हालांकि इनाम की रकम जीतने के बाद उनकी खुशियां सातवें आसमान पर हैं, लेकिन महिलाओं का कहना है कि वे अपना पुराना व्यवसाय ही जारी रहेंगी।
इन महिलाओं की खुली किस्मत
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इनाम जीतने वाली महिलाओं का नाम पी पार्वती, के लीला, एमपी राधा, एम शीजा, के चंद्रिका, ई बिंदू, कार्तियायिनी, के शोभा, सी बेबी, सी कुट्टीमालु और पी लक्ष्मी है। परप्पानंगडी की मूल निवासी पार्वती ने बताया कि उन्हें कोई उम्मीद नहीं थी, क्योंकि यह चौथा टिकट था, जिसे उन्होंने पैसे जोड़कर खरीदा था।
बेटे ने दी जीत की जानकारी
उन्होंने बताया कि बुधवार को पलक्कड़ में एक एजेंसी की ओर से ये टिकट बेचा गया था। पहले समूह की महिलाओं को लगा था कि उन्हें 250 रुपये का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि जब मैं आज दोपहर (बुधवार) काम के बाद घर लौटी तो मेरे बेटे ने मुझसे पूछा था कि क्या हमने टिकट ले लिया है? क्योंकि एक व्यक्ति ने फोन करके कहा था, टिकट ने इनाम जीत लिया है।
और पढ़िए –हैरान कर देने वाला मामलाः जमाई बनाने से पहले युवक की जमकर धुनाई, जानें क्यों?
अब इस काम में खर्च करेंगी जीता हुआ पैसा
10 करोड़ रुपये की राशि जीतने वाली 11 महिलाओं में से अधिकांश का कहना है कि वे इस पैसे का उपयोग घर बनाने, बच्चों की शिक्षा और अपना कर्ज चुकाने में करेंगे। बेबी और कुट्टीमालु ने अपने हिस्से के रूप में 12.5 रुपये लगाए थे, क्योंकि उनके पास 25 रुपये नहीं थे। महिलाओं का कहना है कि हम सभी महिलाएं गरीबी की मार से पीड़ित थे।
पालिका अध्यक्ष ने कहा, ये महिलाएं ईमानदार और मेहनती हैं
महिलाओं ने पंजाब नेशनल बैंक की परप्पानंगडी शाखा को विजयी टिकट दिया है। परप्पनंगडी नगरपालिका के अध्यक्ष उस्मान ए ने बताया है कि भाग्य ने सबसे योग्य टीम का साथ दिया है, क्योंकि ये महिलाएं अपना और परिवार का गुजारा करने के लिए संघर्ष कर रही थीं, लेकिन अपने काम के प्रति हमेशा ईमानदार रहीं।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
3 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
4 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
5 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
8 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
8 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
9 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
9 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
10 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines