केजरीवाल बोले-गुजरात में बेरोजगारों को हर माह 3 हजार रुपए दूंगा
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

सोमनाथ: AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात दौरे पर बड़े ऐलान किए हैं। वह बोले मैं गुजरात के लोगों को रोजगार की गारंटी देता हूं। राज्य के हर बेरोजगार व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी। ्जिन लोगों को नौकरी नहीं मिलेगी उन्हें हर महीने 3 हजार रुपये दिए जाएंगे।
Somnath, Gujarat | I give a guarantee of employment to the people of Gujarat. Every jobless person in state will be given a job. All those, who do not get jobs will be given Rs 3000 per month: AAP national convener & Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/r963jmBGb6
— ANI (@ANI) August 1, 2022
अरविंद केजरीवाल सोमवार को गुजरात के सौराष्ट्र के वेरावल में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद वह राजकोट में एक मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। सीएम ने सबुह ट्विट कर कहा था कि “आज गुजरात जा रहा हूं। गुजरात के लोगों को आज दूसरी गारंटी का ऐलान।
सीएम केजरीवाल की एक सप्ताह में राजकोट की यह दूसरी और एक महीने में राज्य की चौथी यात्रा है। बता दें कि गुजरात में दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: