हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

केदारनाथ धाम के कपाट इसी माह हो जाएंगे बंद, चारों धाम के लिए तय हुईं तारीखें

सर्दियों की आहत आते ही उत्तराखंड के चार धाम बंद होने की तारीखें तय हो गई हैं। इसी महीने केदारनाथ, यमनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। वहीं नवंबर में बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होना तय हुआ है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
केदारनाथ बंद होने की आई तारीख

Kedarnath Closing Date: अगर आप भी केदारनाथ, बदरीनाथ या अन्य चार धाम जाना चाहते हैं तो अब आपके पास सीमित समय है। उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ, बदरीनाथ, यमनोत्री और गंगोत्री के कपाट बंद करने के लिए मंदिर समिति ने तारीखें तय कर ली हैं। शुभ मुहुर्त में विधि विधान के साथ चारों धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद 6 महीने बाद कपाट फिर खोले जाएंगे।
चार धाम में सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्टूबर को बंद होंगे। इसके बाद 23 अक्टूबर को यमनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। इसी दिन केदारनाथ धाम के भी कपाट बंद होंगे। सबसे अंत में बदरीनाध धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद होंगे।

बता दें कि इस साल 2 मई को बाबा केदार के कपाट खोले गए थे। हिंदू पंचांग के अनुसार तिथि तय की जाती है और हर साल अक्षय तृतीया के शुभ दिन के आसपास ही कपाट खोले जाते हैं।  

द्वितीय केदार और तुंगनाथ का समय

बता दें कि द्वितीय केदार कहे जाने वाले मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बंद होने का समय तय हो गया है। 18 नवंबर को ब्रह्म मुहुर्त में इनके कपाट बंद हो जाएंगे। वहीं तुंगनाथ मंदिर के कपाट 6 नवंबर को सुबह 11:30 बजे होंगे। इसके अलावा 17 अक्टूबर को सुबह 5 बजे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद होंगे।

यह भी पढ़ें: Explainer: उत्तरकाशी में खीरगंगा नदी ने क्यों दिखाया अपना रौद्र रूप? ये गलती न की होती तो बच सकती थी कई लोगों की जान

इस साल 16 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन

इस साल अभी तक 16 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। पहले रोजान करीब 3 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर रहे थे। लेकिन अब बारिश थमने के बाद नवरात्र से ही 6-7 हजार श्रद्धालु प्रतिदिन बाबा के दर्शन कर रहे हैं। 23 अक्टूबर को बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें