स्वराज कौशल और सुषमा स्वराज के नाम पर दर्ज है एक संयोग, जानें कब होगा पूर्व राज्यपाल का अंतिम संस्कार?

Swaraj Kaushal and Sushma Swaraj coincidence: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) और उनके पति स्वराज कौशल (Kaushal Swaraj) के नाम एक दिलचस्प संयोग दर्ज है. सुषमा स्वराज के नाम पर रिकार्ड है कि वह सबसे कम उम्र में कैबिनेट मंत्री बनीं थीं, वहीं स्वराज कौशल सबसे कम उम्र में गर्वनर बने थे. जानें कब होगा स्वराज कौशल का अंतिम संस्कार?

Swaraj Kaushal

Swaraj Kaushal and Sushma Swaraj coincidence: मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल (Kaushal Swaraj) र उनकी पत्नी सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के नाम एक गजब का संयोग दर्ज है. सुप्रीम कोर्ट के नामी वकील रहे स्वराज कौशल सबसे कम उम्र में गर्वनर बने थे. साल 1990 में जब स्वराज कौशल जब मिजोरम के गर्वनर बने तो उनकी उम्र सिर्फ 37 साल की थी. वे इस पद पर 9 फरवरी 1993 तक वहीं, सुषमा स्वराज के नाम पर सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनने का रिकार्ड दर्ज है. इसके अलावा स्वराज कौशल और सुषमा स्वराज एक साथ साल 2000 से 2004 तक राज्यसभा के सांसद भी रहे. इससे पहले 1998-99 में भी स्वराज कौशल राज्यसभा में रहे, लेकिन सुषमा स्वराज लोकसभा में थीं. स्वराज कौशल का अंतिम संस्कार 4 दिसम्बर, 2025 को सायं 4.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वराज कौशल जी के निधन से दुखी हूं: PM मोदी

मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ एडवोकेट स्वराज कौशल के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया. एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हैं. स्वराज कौशल ने खुद की पहचान एक वकील के साथ-साथ एक ऐसे शख्स के तौर पर बनाई जो वंचितों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कानूनी पेशे का उपयोग करने में विश्वास करते थे. वह भारत के सबसे युवा राज्यपाल बने और अपने राज्यपाल कार्यकाल के दौरान मिजोरम के लोगों पर एक अमिट छाप छोड़ी. एक सांसद के रूप में उनकी अंतर्दृष्टि भी उल्लेखनीय थी.इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनकी बेटी बांसुरी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हैं. ओम शांति.”

‘पापा स्वराज कौशल जी…’, बेटी बांसुरी स्वराज की पोस्ट

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने पिता स्वराज कौशल ने सोशल मीडिया की पोस्ट में लिखा- पापा स्वराज कौशल जी, आपका स्नेह, आपकी सादगी, आपकी देशभक्ति, आपका अनुशासन और आपका असीम धैर्य मेरे जीवन का वह प्रकाश है जो कभी कम नहीं होगा. आपकी बेटी होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गौरव है. आपका आशीर्वाद आगे के हर सफ़र का आधार रहेंगे. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने X पर लिखा कि स्वराज कौशल जी के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ