Katra News: माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए अहम खबर है। कटरा रोपवे परियोजना के विरोध में श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति कटरा ने तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान मंगलवार को किया था। बुधवार सुबह से हड़ताल शुरू हो गई है। यहां देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। भक्तों न घोड़ा मिलेगा न पालकी।
18 दिसंबर को भी कटरा रोपवे के विरोध में प्रदर्शन किया गया था। एक दिन के लिए बाजार बंद किया गया था। जिसके बाद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। प्रशासन से हुई बैठक में सहमति नहीं बनने के बाद श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति कटरा ने 72 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया था। जिसके बाद बुधवार को ढाबे आदि बंद रहे।
यह भी पढ़ें:Weather Forecast: उत्तर भारत में छाया कोहरा, इन 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का हाल
इससे पहले जब दुकानें और ढाबे बंद किए गए थे, तब जिलाधिकारी ने भरोसा दिया था कि 23 दिसंबर तक मामले में अहम फैसला लिया जाएगा। लेकिन कटरा संघर्ष समिति के पक्ष में मंगलवार को निर्णय नहीं हुआ। जिसके बाद समिति के पदाधिकारियों ने स्ट्राइक का ऐलान कर दिया। बता दें कि श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रोपवे बनाने का ऐलान किया है। जो ताराकोट मार्ग से सांझी छत के बीच बनाया जाना है।
यह भी पढ़ें:राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, योगी सरकार गेहूं-चावल के साथ देगी ये 2 पोषक अनाज
इसकी कुल दूरी 12 किलोमीटर है, जिसके ऊपर 250 करोड़ रुपये की लागत से यात्री रोपवे परियोजना शुरू की गई है। इसके विरोध में न केवल दुकानदार हैं, बल्कि पिट्ठू और पालकीवालों के साथ स्थानीय लोग भी प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि रोपवे बनने से उनकी आजीविका पर असर पड़ेगा। यह रोपवे मार्केट को बाईपास कर देगा। जिससे तीर्थयात्री बाजार से नहीं गुजर पाएंगे। इससे सीधा उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा।
परियोजना रद्द करने की मांग
लोगों ने इससे पहले 15 दिसंबर को भी मुख्य बाजार में जोरदार प्रदर्शन कर मार्च निकाला था। मंदिर प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई थी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से उन लोगों की रिहाई की मांग की थी, जो पिछले महीने प्रदर्शन के दौरान पुलिस से भिड़ गए थे। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने पिछले महीने मंदिर प्रबंधन के खिलाफ चार दिवसीय धरने का ऐलान किया था। जिसमें मजदूर और पालकी संचालक भी शामिल थे। लोगों ने मांग की है कि इस परियोजना को रद्द किया जाए।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
46 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
56 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
1 hr agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
2 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines