Kathua Terrorist Attack Location: बीते दिन कठुआ में हुए कायराना आतंकी हमले की हर तरफ निंदा हो रही है। जंगलों में घात लगाकर बैठे आतंकियों ने सेना के काफिले को अपना निशाना बनाया। सेना के वाहन पर ग्रेनेड फेंकने के बाद आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में हमारे 5 जवान शहीद हो गए। हमला करने के बाद आतंकी आसपास मौजूद घने जंगलों में छिप गए हैं। सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। तो आइए हम आपको उस जगह पर ले चलते हैं जहां कल आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया था।
आतंकियों ने कैसे रोकी सेना की गाड़ी?
आतंकियों ने सेना की दो गाड़ियों पर हमला किया था। कठुआ के बदनोटा इलाके में इस घटना को अंजाम दिया गया था। कठुआ से 150 किलोमीटर दूर बदनोटा गांव से सेना का काफिला गुजर रहा था। तभी आतंकियों ने सेना के काफिले पर ग्रेनेड फेंका और सबसे पहले ड्राइवर को गोली मारी। सेना की दोनों गाड़ियां अभी भी मौके पर मौजूद हैं। आतंकियों ने गाड़ी के पहियों पर गोली चलाई, जिससे टायर फट गए और गाड़ी वहीं खड़ी हो गई। सेना की गाड़ी पर बुलेट के निशान साफ देखे जा सकते हैं।
चारों तरफ से चलाई गोलियां
आतंकियों के हमला करने के फौरन बाद जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। सेना के वाहन पर चारों तरफ बुलेट के निशान मौजूद हैं। इससे पता चलता है कि आतंकियों ने हर तरफ से सेना पर हमला किया। सुरक्षाबलों ने पूरी आतंकियों को मार गिराने की पूरी कोशिश की। मगर इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए।
आतंकियों ने की थी रेकी
आतंकियों ने दो ग्रुप में सेना के काफिले पर हमला किया था। एक गाड़ी आगे चल रही थी और दूसरी गाड़ी पीछे थी। आतंकियों ने दोनों गाड़ी को एक-साथ निशाना बनाया। वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि आतंकियों ने सोची-समझी साजिश के तहत इस हमले को अंजाम दिया। खबरों की मानें तो कुछ स्थानीय गाइडों ने इस हमले में आतंकियों की मदद की है। आतंकियों ने पहले इस जगह की रेकी की और सारी जरूरी जानकारियां हासिल कर ली। आतंकियों को पता था कि सेना का काफिला कितने बजे यहां से गुजरता है।
राशन लेकर कैंप की तरफ जा रहा था वाहन
आतंकियों ने पहले गाड़ी पर ग्रेनेड दागा। जिससे गाड़ी के ऊपर मौजूद छत फट गई और गाड़ी में बैठे जवान घायल हो गए। जवानों के ट्रक में राशन भी मौजूद था। मुमकिन है कि ये वाहन राशन लेकर आगे मौजूद कैंप में जा रहे थे। गाड़ियों पर स्टील बुलेट के निशान भी देखने जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- आतंकियों का प्लान डिकोड! सोची-समझी साजिश का हिस्सा बना कठुआ हमला, ऐसे पूरी हुई हमलावारों की मंशा
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
5 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
6 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
8 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
8 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
8 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
9 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
9 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
10 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines