जम्मू कश्मीर के कठुआ में जंगलों में पिछले 6 दिन से आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है। आतंकियों ने हीरानगर में एक परिवार को बंधक बना लिया था, जिनके रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन चलाया गया था। बंधक परिवार को बचा लिया गया, लेकिन आतंकी राजबाग के घाटी जुथाना इलाके के जखोले गांव से सटे जंगल में छिप गए। करीब 9 आतंकी छिपे होने का सुराग मिला, जिन्हें पकड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), भारतीय सेना के जवानों, BSF-CRPF की टीमों ने जंगल और गांव को घेर लिया।
आतंकियों को सरेंडर करने को ललकारा गया तो उन्होंने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में भी फायरिंग हुई। दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में SOG के 3 जवान शहीद हो गए, जिन्होंने जम्मू मेडिकल कॉलेज (JMC) में दम तोड़ा। वहीं 3 आतंकी भी ढेर किए गए हैं। जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी संगठन पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट ने आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। शहीद जवानों के नाम तारिक अहमद, जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह बताए गए हैं। मुठभेड़ में डिप्टी SP धीरज सिंह भी घायल हुए हैं। पढ़ें एनकाउंटर की कहानी…
23 मार्च को क्या हुआ था?
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, कठुआ के हीरानगर में 9 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली। सुरक्षाबलों ने घेराव किया तो वे सान्याल से होते हुए जखोले गांव में घुस गए। गांव में उन्होंने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया, लेकिन परिवार के तीनों सदस्य उनके चंगुल से छूटकर भाग निकले। इस दौरान बच्ची घायल हो गई। सुरक्षाबलों ने पीड़ित परिवार को रेस्क्यू किया
महिला ने बताया कि उसने आतंकियों को कमांडो की वर्दी पहने देखा। वे सभी जंगल की तरफ भाग गए। जंगल हीरानगर सेक्टर से 30 किलोमीटर दूर है। जंगल को घेरकर कार्रवाई की गई तो आतंकियों ने बमबारी और फायरिंग की। आज आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन का छठा दिन है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात भी फील्ड में हैं।
सुरक्षाबलों ने आतंकियों को दबोचने के लिए UAVs, ड्रोन, बुलेटप्रूफ वाहन, थर्मल इमेजिंग, ड्रोन, हेलीकॉप्टर और खोजी कुत्तों की मदद ली है। हीरानगर में सर्च ऑपरेशन के दौरान M4 कार्बाइन की 4 लोडेड मैगजीन, 2 ग्रेनेड, बुलेटप्रूफ जैकेट, स्लीपिंग बैग, ट्रैकसूट, खाने-पीने का सामान और IED बरामद हुआ।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
57 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines