Kathua News: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक आतंकी को सेना ने मार गिराया है। संदिग्ध दिखे जाने के बाद सुरक्षा बलों की ओर से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है। कठुआ जिले में शाम को दो से तीन संदिग्ध दिखे जाने की सूचना सेना को मिली थी। जिसके बाद इलाके के वन क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया। मामला हीरानगर सेक्टर के सेडा सोहल गांव का है, जहां लोगों ने बताया कि उन्होंने कुछ गोलियों की आवाजें सुनी है।
सर्चिंग के दौरान फायरिंग के जवाब में एक आतंकी मारा गया है। माना जा रहा है कि कुछ लोगों के शोर मचाने पर संदिग्ध व्यक्तियों ने गोली चलाई थी। जो पास के जंगल में भागते दिखे थे। सूचना मिलने पर पुलिस और अन्य सुरक्षा बल इलाके में पहुंचे और संदिग्धों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया। अभी सेना और आतंकियों में मुठभेड़ जारी है।
रियासी में हमले के बाद अब आतंकियों ने दोबारा हिमाकत की है। जिसके बाद अब हीरानगर के सैदा गांव को टारगेट किया गया है। अभी आतंकियों की तलाश जारी है। वहीं, आतंकियों की फायरिंग में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले-प्रशासन के संपर्क में हूं
वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हमले को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि वे डीसी कठुआ राकेश मिन्हास के साथ सीधे संपर्क में हैं। उन्होंने एसएसपी अनायत अली चौधरी से भी बात की है। जिस घर पर आतंकियों ने हमला किया, उसके मालिक के भी टच में हूं। सेना का ऑपरेशन जारी है। एक आतंकी मारा जा चुका है।
रविवार को भी आतंकियों ने एक बस को निशाना बनाया था। वैष्णोदेवी जा रही श्रद्धालुओं की बस फायरिंग के कारण खाई में जा गिरी थी। 9 लोग मारे गए थे। 33 लोग घायल हुए थे। आतंकी फायरिंग के बाद भाग गए थे।
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
18 mins agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines