Narendra Modi’s 76th Birthday: पीएम मोदी के बर्थडे के मौके पर देशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जा रहा है. देश का हर राज्य दीयों की रोशनी से पूरी तरह जगमगा उठा. भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह जश्न में डूपे हुए हैं. कश्मीर से लेकर केरल तक की तस्वीरें आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी.
जगमगा उठा पटना
बिहार में भी बीजेपी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पटना के मरीन ड्राइव एरिया में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें खुद राज्य के सीएम सम्राट चौधरी शामिल हुए. इस दौरान यहां काफी भीड़ देखने को मिली. हालांकि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बाढ़ के मद्देनजर ऐसे सेलिब्रेशन को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है.
बंगाल में ‘आशीर्वादेर प्रदीप’
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के बाजा कदमतला घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर ‘आशीर्वादेर प्रदीप’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और एक लाख मिट्टी के दीये जलाए. इस राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है, ऐसे में कार्यकर्ता के लिए पीएम का जन्मदिन किसी जश्न से कम नहीं है.
यूपी सीएम और गवर्नर ने जलाए दीये
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल हुए. यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं.
रोशनी से जगमगाए शिप्रा नदी के घाट
मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे के खूबसूरत नजारे देखने को मिले, जहां 17 सितंबर की शाम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जा गया. राज्य के सीएम मोहन यादव ने खुद इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
श्रीनगर में कैंडल सेलिब्रेशन
जम्मू-कश्मीर में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा की अगुवाई में BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत श्रीनगर के लाल चौक पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में मोमबत्तियां जलाईं.
रोशन हुआ यमुना तट
देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संतों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कालसी के हरिपुर में यमुना नदी के तट पर यमुना आरती की. ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत, यमुना नदी के तट को 2,100 मिट्टी के दीयों से रोशन किया गया.
केरल में जश्न
देश के दक्षिणी राज्य केरल में नरेंद्र मोदीजी के जन्मदिन पर लोगों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए अपने घरों और अलग-अलग सेंटर्स पर प्यार का दीया जलाया.
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
2 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
3 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
4 hrs agoLIVE: PoK नेता राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का निधन, 93 साल में ली आखिरी सांस
6 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
16 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
19 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
19 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
22 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines