Kashmir road accident BSF jawan died: कश्मीर के बडगाम में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, शुक्रवार को यहां BSF जवानों से खचाखच भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी है। इस बस में कुल 36 जवान सवार थे, जिसमें से अभी तक 4 की मौत हो चुकी है और 28 घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ड्राइवर ने किया बस को कंट्रोल करने का प्रयास
जानकारी के अनुसार जवानों से भरी बस जब बडगाम के ब्रिल गांव के पास पहुंची तो बस ड्राइवर अचानक उस पर से अपना कंट्रोल खो बैठा। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने बस को कंट्रोल करने की काफी कोशिश की लेकिन वह इसमें असफल रहा और बस कुछ देर सड़क पर लहराती हुई सड़क से कई फीट नीचे खाई में जा गिरी।
आसपास गांव के लोगों ने की मदद
तेज आवाज के साथ बस पत्थरों पर जाकर लगी। जिससे बीएसएफ जवानों को काफी चोटें आईं। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग मदद के लिए धटनास्थल की तरफ दौड़े। मामले की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। मौके पर बचाव दल पहुंचा और जवानों को बस से निकालने का सिलसिला शुरू हुआ।
एजेंसियां जांच में जुटी
खबर लिखे जाने तक हादसों में बुरी तरह घायल चार जवानों की मौत हो गई है वहीं, 28 घायलों को इलाज के लिए समीप के अस्पताल में पहुंचाया गया है। पुलिस और सेना घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटी है। बता दें जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। जांच एजेंसियां इस हादसे की हर एंगल से जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
2 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
3 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
4 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
4 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
6 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
7 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
8 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
9 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
9 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines