पंकज शर्मा, नई दिल्ली: बीते कल कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। ग्रेनेड हमले में घायल होने वाले पुंछ जिले के मेंढर सब डवीजन के गांव भाटादूड़ियां निवासी जवान मोहम्मद ताहिर खान जख्मों के घाव सहते हुए सुबह तड़के देश के लिए शहीद हो गए।
हर तरफ मातम
इस बात की खबर आते ही पुंछ जिले के गांव भाटादूड़ियां में हर तरफ मातम छा गया। गांव के लोग शहीद के घर शोक प्रकट करने और दुखी परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचने लगे। इस दौरान गांव के लाल के शहीद होने के गम में सभी दुकानें एवं कारोबार बंद कर लोग शहीद के शव के आने का इंतजार करने लगे।
सभी की आंखें नम
दोपहर बाद कश्मीर से मुगलरोड के रास्ते कड़ी सुरक्षा के बीच तिरंगे में लिपटा शहीद पुलिस जवान का शव उसके घर पहुंचा तो वहां मोजूद लोगों की आंखों से आंसुओं की धारा फूट पड़ी।महिलाएं जोर-जोर से रोने लगीं और हर कोई शहीद का चेहरा अंतिम बार देखने के लिए उसके शव की तरफ बढ़ने लगा।
इस बीच देर शाम करीब पांच बजे शहीद की अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग भी शामिल हुए। गांव में शहीद के पैतृक कब्रिस्तान के बाहर नमाजे जनाजा अदा की गई। जिसके उपरांत पुलिस की तरफ से शहीद को सलामी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने शहीद साथी के शव पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए बलिदान को सलाम किया। जिसके उपरांत शहीद के शव को सपुर्दे खाक कर दिया गया।
संबंधित खबरें
राहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
57 mins agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
1 hr agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 hr ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
1 hr ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
10 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
12 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
13 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines