Jammu Kashmir news: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर स्थित जाबरी वन क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे एक आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरानएक ठिकाने से छह हथगोले बरामद किए हैं. दिल्ली के लाल किले के पास हुए घातक कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत होने के बाद अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया था. सभी जिलों खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों और मुख्य शहरी केंद्रों में सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए गए है.
संयुक्त टीम ने कुपवाड़ा जिले में चलाया था अभियान
खुफिया सूचनाओं के आधार पर बुधवार को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक संयुक्त टीम ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर स्थित जाबरी के घने जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया. अभियान के दौरान टीम को एक ठिकाने में छिपाए गए छह हथगोले मिले है. बम निरोधक विशेषज्ञों ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियात के तौर पर बरामद हुए हथगोले को तुरंत मौके पर ही नष्ट कर दिया. इसके बाद से इस इलाके पर कड़ी निगरानी रखी गई है और टीम द्वारा अन्य ठिकानों या हथियारों के भंडार की मौजूदगी की संभावना को खत्म करने के लिए तलाशी कर रही है.
पिछले कुछ दिनों में लिए लगभग 1500 लोग हिरासत में
वहीं कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर सहित राजमार्गों, रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक समारोहों में कड़ी निगरानी की जा रही. इसके अलावा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की भी जांच के साथ कड़ी निगरानी रखी जा रही है. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने आतंकी समर्थन नेटवर्क पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रही है और लगभग 1500 लोगों को हिरासत में लिया है. इस अभियान के तहत पुलिस सीमा पार से सक्रिय आतंकवादियों के संदिग्ध सक्रिय कार्यकर्ताओं, समर्थकों और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें- क्या है ‘ऑपरेशन महादेव’ के नाम के पीछे की वजह? सेना ने लिया पहलगाम का बदला!
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
29 mins ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
51 mins agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
1 hr agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
2 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
2 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
7 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
9 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
10 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines